फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Identification of 25 lakh TB patients in one year NTEP achieved 92% target

एक साल में 25 लाख टीबी मरीजों की पहचान: एनटीईपी ने हासिल किया 92% लक्ष्य, यूपी में सबसे अधिक, छत्तीसगढ़ पिछड़ा

Thu, 11 Jan 2024 05:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की पहल की है, जिसका लक्ष्य टीबी के नए मामलों में 80 फीसदी की कमी और मृत्यु दर में 90 फीसदी की कमी लाना है। यह 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले है।

विज्ञापन
Identification of 25 lakh TB patients in one year NTEP achieved 92% target
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश में पहली बार एक साल में 25 लाख टीबी मरीजों की पहचान की गई है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत 2023 में 25,30,055 नए मामले सामने आए हैं, जो कुल लक्ष्य का 92 फीसदी है। सरकार ने 27,62,832 मरीजों की पहचान का लक्ष्य तय किया था। इसमें उत्तर प्रदेश ने अहम भूिमका निभाते हुए अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक 6.27 लाख से ज्यादा नए मामलों की पहचान की है, जो 5.50 लाख के वार्षिक लक्ष्य का 114 फीसदी है। वहीं, बिहार और छत्तीसगढ़ ने 74 और 69 फीसदी ही लक्ष्य हासिल किया है।

विज्ञापन

अभियान में निजी क्षेत्र ने भी बेहतर सहयोग किया। पिछले वर्ष देश के निजी अस्पतालों में 8,35,392 नए मामले मिले थे जो कुल लक्ष्य का 32% योगदान है। इससे पहले साल 2021 में 21,36,606 और 2022 में 24,25,834 मामले मिले। इन दोनों वर्ष में वार्षिक लक्ष्य क्रमश: 71 फीसदी और 87% हासिल किया गया।

विज्ञापन

2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की पहल की है, जिसका लक्ष्य टीबी के नए मामलों में 80 फीसदी की कमी और मृत्यु दर में 90 फीसदी की कमी लाना है। यह 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख में 192 संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय की इंडिया टीबी रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2021 में एक लाख की आबादी पर 153 लोग टीबी संक्रमित मिले, जो 2022 तक 172 तक पहुंच गए। वहीं, 2023 में यह संख्या 192 रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2023 के अनुसार दुनिया में 87 फीसदी टीबी के मामले 30 उच्च बोझ वाले देशों में हैं, जिनमें भारत में 27 फीसदी मरीज हैं। इसमें कहा गया है कि 2015 से 2022 तक टीबी से संबंधित मौतों में 19 फीसदी की कमी आई है जो अगले साल यानी 2025 तक बढ़कर 75 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed