फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Idea Of Compulsory Voting 'Not Practical', Says Chief Election Commissioner

अनिवार्य मतदान लागू कर पाना संभव नहीं: चुनाव आयोग

Wed, 19 Oct 2016 11:13 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Idea Of Compulsory Voting 'Not Practical', Says Chief Election Commissioner
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने आज कहा कि अनिवार्य मतदान का विचार व्यावहारिक नहीं है। जैदी ने बताया कि कुछ महीने पहले सरकार ने लोकसभा में इसी तरह की मांग को खारिज कर दिया था। जैदी ने कहा कुछ देशों की तरह अनिवार्य मतदान पहले भी चर्चा का विषय रहा है। 
विज्ञापन


बतौर जैदी, हमें यह विचार इतना व्यावहारिक नहीं लगा। लेकिन हम इस बारे में फिर से विचार करेंगे। वह यहां मतदाता जागरुकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। फरवरी में अनिवार्य मतदान पर लोकसभा में पेश एक गैर-सरकारी विधेयक पर जवाब देते हुए तत्कालीन कानून मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा था कि वह सदस्यों की सोच की प्रशंसा करते हैं लेकिन सरकार के लिए अनिवार्य मतदान को शुरू करना तथा वोट नहीं डालने वालों को दंड देना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


विधि आयोग ने मार्च महीने में चुनाव सुधारों पर अपनी रिपोर्ट में अनिवार्य मतदान की सिफारिश नहीं करने का फैसला किया था। आयोग ने इसे कई कारणों से इसे बेहद अनुपयुक्त बताया था। जैदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में कराने के सवाल पर कहा कि आयोग ने एक संसदीय समिति और कानून मंत्रालय को बताया है कि जब राजनीतिक दल सर्व सम्मति से संविधान में संशोधन करें और नयी ईवीएम खरीदने जैसी आयोग की कुछ मांगों को पूरा किया जाए तो ही यह संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा है कि पांच राज्यों यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में अगले साल चुनाव सुरक्षा बलों की उपलब्धता, अनुकूल मौसम, छात्रों की परीक्षा के मद्देनजर चुनाव तिथियों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed