फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR released cheap test for corona examination

आईसीएमआर ने कोरोना जांच के लिए सस्ती जांच को दी मंजूरी

Wed, 09 Dec 2020 05:10 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
ICMR released cheap test for corona examination
बलराम भार्गव, महानिदेशक, आईसीएमआर - फोटो : ANI

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने हाल ही में ड्राई स्वैब जांच को मंजूरी दी है। यह मौजूदा आरटी-पीसीआर विधि से अधिक सटीक और तेज और सस्ता है। इसे सेलुलर और आणविक जीव विज्ञान (सीसीएमबी) केंद्र हैदराबाद के शोधकर्ताओं की टीम ने तैयार किया है। वहीं मौजूदा आरटी-पीसीआर टेस्ट संवेदनशील लेकिन समय लेने वाला है।

विज्ञापन


सीसीएमबी के शोधकर्ताओं ने तैयार की ड्राई स्वैब से जांच की विधि
ड्राई स्वैब विधि में स्वैब को एकत्र कर सूखी अवस्था में ही प्रयोगशाला में ले जाया जाता है। इस प्रकार यह विधि वायरस के बिखराव के बिना नमूने की आसान हैंडलिंग की सुविधा प्रदान करती है, जिससे संक्रमण फैलने के जोखिम से बचा जा सकता है, लैब कर्मियों में भी संक्रमण के फैलाव का खतरा न के बराबर रहता है।
विज्ञापन


सीसीएमबी के निदेशक डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि ड्राई स्वैब को एक ट्यूब में डालकर 40 डिग्री सेल्सियस पर ले जाया जाता है। इसमें एकत्र नमूने 3 दिनों तक परीक्षण के लिए उपयुक्त रहते हैं। इन्हें एक कमरे के तापमान में 24 घंटे के लिए रखा जा सकता है। इसलिए इस विधि में वायरल आरएनए का पता लगाने में भी कोई समस्या नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed