फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR put break on health research work

आईसीएमआर ने हेल्थ रिसर्च पर लगाया ब्रेक

Sat, 23 Apr 2016 04:36 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 04:36 AM IST
सार

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रोक रखे हैं प्रोजेक्ट
  • जूनियर और सीनियर रिसर्च फैलोशिप की ग्रांट भी लगी है रोक

विज्ञापन
ICMR put break on health research work
रिसर्च - फोटो : demo pic

विस्तार

देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध कार्यों को फंड देने वाली संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सभी तरह के रिसर्च प्रोजेक्ट पर रोक लगा रखी है। करीब छह माह से आईसीएमआर ने किसी नए प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी है। यही नहीं जूनियर और सीनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए दी जाने वाली ग्रांट भी कुछ माह से रोक दी गई है।

विज्ञापन


आईसीएमआर के इस कदम से देश के चिकित्सीय और अनुसंधान संस्थान के शोध कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले आईसीएमआर ने अक्तूबर-2015 से रिसर्च के सभी प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर से रोक रखा है। अक्तूबर से किसी भी नए प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिली है। यहां तक की शोधकर्ता अपने प्रोजेक्ट भी आईसीएमआर में जमा नहीं करा पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि प्रोजेक्ट ऑनलाइन जमा कराया जाता है और सभी प्रोजेक्ट होल्ड पर हैं।
विज्ञापन


लिहाजा नए प्रोजेक्ट को मंजूर नहीं किया जा रहा। इसकी वजह से एम्स समेत देश के कई संस्थानों के शोध कार्यों पर असर पड़ रहा है। गौरतलब है कि नई दवाओं की खोज, बीमारी के कारण सहित क्लीनिकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर फंड उपलब्ध कराता है। फंड न मिलने की वजह से शोधकर्ता दूसरे विभागों के चक्कर काट रहे हैं। आईसीएमआर के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन सहित कई अन्य विभाग शोध के लिए फंड देते हैं। हालांकि आईसीएमआर रिसर्च पर सबसे ज्यादा काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed