{"_id":"605ac43a8ebc3e592578f74b","slug":"icg-ship-vajra-sixth-in-series-of-seven-offshore-patrol-vessel-will-be-commissioned-indian-coast-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री इलाकों में दुरुस्त होगी सुरक्षा: संपूर्ण स्वदेशी भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ बेड़े में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समुद्री इलाकों में दुरुस्त होगी सुरक्षा: संपूर्ण स्वदेशी भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ बेड़े में शामिल
Thu, 25 Mar 2021 04:23 AM IST
Tanuja Yadav
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:23 AM IST
सार
- समुद्री इलाकों में दुरुस्त होगी सुरक्षा, पोत पर दो इंजन वाले एक हेलीकॉप्टर रखने की भी सुविधा।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक जहाज वज्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक जहाज वज्र को बुधवार को चेन्नई में औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल कर लिया गया। छठे अपतटीय गश्ती पोत को तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए बेड़े में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर तटरक्षक बल में पोत ‘वज्र’ को शामिल करने के मौके पर आयोजित समारोह में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमें इसमें सुधार एवं क्षमता पर भरोसा है।
विज्ञापन
रावत ने कहा, देश के पास विशाल एवं विशेष आर्थिक क्षेत्र है, दूर द्विपीय क्षेत्र है और लंबी तटरेखा है। भारत हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिकता वाला साझेदार है। जहाज का निर्माण देश में ही किया गया है और इसे लार्सन एंड टूब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने बनाया है।
विज्ञापन
सात अपतटीय गश्ती जहाज की श्रृंखला में छठा जहाज वज्र आधुनिक नौवहन और संचार प्रणाली से लैस है। जहाज में मुख्य अस्त्र के तौर पर 30 मिलीमीटर की तोप है और उसकी लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए उसमें दो एफसीएस नियंत्रित 12.7 एमएम की एसआरसीजी लगी है। इस पोत पर दो इंजन वाले एक हेलीकॉप्टर को रखने की सुविधा है जो रात को उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसके साथ ही पोत पर चार हाइस्पीड बोट एवं बचाव और राहत कार्य के लिए दो नौकाओं को भी रखने की सुविधा है।