{"_id":"61a78648754c2e00960e3fd0","slug":"icg-likely-to-induct-10-new-advanced-light-helicopters-by-may-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटरक्षक बल की बढ़ेगी ताकत: अगले साल मई तक 10 अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर होंगे बेड़े में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तटरक्षक बल की बढ़ेगी ताकत: अगले साल मई तक 10 अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर होंगे बेड़े में शामिल
Wed, 01 Dec 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
जाखू, पीटीआई
जाखू, पीटीआई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:57 PM IST
सार
तटरक्षक बल ने हाल ही में बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि.(HAL) से 16 एएलएच खरीदने का अनुबंध किया है।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल
- फोटो : ICG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में जुटे भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के बेड़े में मई 2022 तक 10 नए अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर (ALH) शामिल होने वाले हैं। ये हेलिकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. से खरीदे गए हैं।
तटरक्षक बल ने हाल ही में बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि.(HAL) से 16 एएलएच mki -3 खरीदने का अनुबंध किया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह खरीदी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की जा रही है। इसके अलावा आईसीजी अपतटीय गश्ती पोत (OPV) को भी इसी साल अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रहा है। वहीं, 2025 तक दो प्रदूषण नियंत्रण पोत (PCVs) भी शामिल करेगा।
16 एएलएच में से छह को आईसीजी में पहले ही शामिल किया जा चुका है। बचे 10 हेलिकॉप्टर मई 2022 तक मिलने की संभावना है। तटरक्षक बल के बेड़े में अभी डोर्नियर व एएलएच मिलाकर कुल 68 एयरक्राफ्ट हैं। इनके अलावा उसके पास कुल 158 पोत हैं। इनमें ओपीवी, एफपीवी, एसीवी और पीसीवी शामिल हैं।
विज्ञापन
आईसीजी के प्रवक्ता ने बताया कि आठ तेज गश्ती जहाज (FPVs) और 12 कुशन व्हीकल (ACVs) भी बल में शामिल किए जाने के विभिन्न चरणों में हैं।