फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICC T20 World Cup 2026 Ind Vs Pak match in Sri lanka Row leaders React over Politics in cricket

खेल के मैदान पर पाकिस्तान का दोमुंहा चरित्र: भारत के सियासी धुरंधरों ने PCB को लताड़ा, जानिए किसने क्या कहा?

Mon, 02 Feb 2026 11:30 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:30 AM IST
सार

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत से साथ खेलने के लिए मना किया है। ऐसे में भारत के अंदर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। जानिए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन
ICC T20 World Cup 2026 Ind Vs Pak match in Sri lanka Row leaders React over Politics in cricket
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 विश्व कप में खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को सात फरवरी से होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी तो दी है, लेकिन भारत से साथ मुकाबले पर इनकार किया है। ऐसे में अब पड़ोसी देश की इस हरकत पर भारत में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय राजनेताओं ने एक स्वर में आवाज उठाई है। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बयान पर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'आईसीसी का बयान आया है, जिसमें उन्होंने खेल भावना को लेकर कहा है। हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं। बीसीसीआई इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। जब तक आईसीसी से हमारी बात ना हो जाए।'
विज्ञापन

'जीत ही नहीं पाएगा तब रण छोड़कर...', भाजपा सांसद का तंज
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, 'जब किसी खिलाड़ी को पता चल जाता है कि वो जीत ही नहीं पाएगा तब रण छोड़कर भाग जाता है। ये रण छोड़कर भाग गए हैं। इन्हें हमें ऑपरेशन सिंदूर में और अन्य युद्धों में पराजित किया ऐसे ही यहां भी पराजित हो जाएंगे इसलिए खेल ही नहीं रहे।'
पाकिस्तान पर कीर्ति आजाद का बयान
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, 'पाकिस्तान जानता है कि वह जीत नहीं सकता। इसलिए उसने अपनी इज्जत बचाने की सोची। जब बैसरन (पहलगाम की घाटी) में 26 लोग मारे गए थे, तब भारत के पास एक बड़ा मौका था। भारत को तब वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहिए था। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश जाता कि हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं और पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है।'
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना पड़ेगा कि किस दिशा में उनकी विदेश नीति जा रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा बहिष्कार: नॉकआउट में भारत से हुआ सामना तो क्या करेगा PAK? फैसले का पड़ सकता है ये असर

'आप हमेशा ऐसे नहीं चल सकते', बोले शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह पूरी बात नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। मुझे लगता है कि हमें सच में यह समझने की जरूरत है कि खेल, खासकर क्रिकेट जैसा खेल जो सभी लोगों के लिए इतना मायने रखता है, कम से कम खेल के मैदान पर हमें एक साथ लाने का जरिया होना चाहिए, न कि इसे ऐसे ही चलने दिया जाए।' उन्होंने आगे कहा कि मुझे सच में लगता है कि अब यह सभी संबंधित लोगों के लिए एक वेक-अप कॉल है कि वे आपातकालीन आधार पर एक-दूसरे से संपर्क करें। आईसीसी इसके लिए एक मंच हो सकता है बस कहें, चलो इसे खत्म करते हैं। 

'पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह से संबंध को तरजीह नहीं'
भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं रखने चाहिए, चाहे वह खेल हो, व्यापार हो या कुछ और। पाकिस्तान एक चालाक देश है। लेकिन हमने पुलवामा के बाद भी उनके खिलाफ खेला। हम क्या कह सकते हैं?

भारत ने क्यों मना नहीं किया:इमरान प्रतापगढ़ी 
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'पाकिस्तान मना कर रहा है। मुझे हैरत है कि भारत ने क्यों मना नहीं किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुबई में वो मैच क्यों खेला गया? BCCI ने क्यों खेला? आप आगे बढ़कर क्यों नहीं कहते? आतंकी घटनाओं में बार-बार हमारे जवान शहीद होते हैं, नागरिक शहीद होते हैं उसके बाद क्रिकेट खेलने की जरूरत क्या है? सीधे मना करिए, बिल्कुल नहीं खेलिए।'

ये भी पढ़ें: T20 WC: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पहले ये चार देश भी उठा चुके कदम
 
सपा सांसद राजीव राय ने सरकार को घेरा
भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा, 'यह हमारी गलती थी कि हमने पाकिस्तान को मौका दिया, जिसमें वह हमें मना कर सकता था। मेरा मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक पक्का फैसला लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार की विदेश नीति एक आगे और दो कदम पीछे है। सरकार को एक फैसला लेना चाहिए।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed