फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ibobi ready for talks with Naga groups in Manipur

मणिपुर में नगा संगठनों से बातचीत के लिए मुख्यमंत्री इबोबी तैयार 

Thu, 23 Feb 2017 03:55 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Ibobi ready for talks with Naga groups in Manipur

मणिपुर के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने मंगलवार को कहा कि वे राज्य में बीते तीन महीनों से जारी आर्थिक नाकेबंदी खत्म करने के लिए नगा संगठन यूनाइटेड नगा कौंसिल (यूएनसी) से तितरफा बातचीत के लिए तैयार हैं। भाजपा पर यूएनसी के साथ गोपनीय तालमेल का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाले चुनावों में भाजपा का खेल फेल हो जाएगा।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि राज्य में सात नए जिलों के गठन के फैसले के विरोध में बीते साल पहली नवंबर से ही यह राज्य आर्थिक नाकेबंदी झेल रहा है। दोनों नेशनल हाइवे पर नाकेबंदी की वजह से यहां जरूरी वस्तुओं की भारी किल्लत पैदा हो गई है। नए जिलों पर फैसला करने से पहले यूएनसी से सलाह-मशविरा क्यों नहीं किया गया। इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसका प्रयास किया था। लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। हमने उनको बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के इस आरोप का भी खंडन किया कि यह नाकेबंदी कांग्रेस सरकार की राजनीतिक साजिश का नतीजा है।  इबोबी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने सियासी फायदे के लिए चाहती थी कि नाकेबंदी जारी रहे ताकि इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दा बनाया जा सके। यही वजह है कि उसने इसे खत्म करने की दिशा में कोई पहल नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed