फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS Topper tina dabi maarried with Athar Aamir Khan in Pahalgam kashmir

IAS टॉपर टीना डाबी ने दूसरी रैंक हासिल करने वाले आमिर से कश्मीर में रचाई शादी

Mon, 09 Apr 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Apr 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
IAS Topper tina dabi maarried with Athar Aamir Khan in Pahalgam kashmir
टीना डाबी
आईएएस टॉपर टीना डाबी ने दूसरे नंबर के टॉपर अतहर आमिर से शादी रचा ली है। टॉपर बनने के बाद दोनों का तीन साल तक अफेयर चला जिसके बाद इन्होंने दिल्ली से दूर कश्मीर की वादियों में अपने प्यार को शादी में बदल लिया। 24 साल की टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं। बता दें कि टीना डाबी ने मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनकर सबको चौंका दिया था। टीना और अतहर ने शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में शादी रचा ली।
विज्ञापन


शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए जो अतहर का पैतृक गांव बताया जा रहा है। बता दें कि अतहर आमिर साल 2015 में हुई आईएएस परिक्षा के सेकेंड टॉपर थे। दोनों के इस रिश्ते को हिंदू महासभा वालों ने ‘लव जिहाद’ का नाम दिया था। 2015 यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाली पहली दलित लड़की टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।
विज्ञापन


बता दें दोनों टॉपर्स एक दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे। आमिर के साथ अपनी नजदीकियों को टीना ने कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। अपने रिश्ते की जानकारी खुद टीना डाबी ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर दी। उन्होंने बताया कि वो अतहर के साथ रिलेशनशिप में है। जिसके बाद उनके फेसबुक वाल पर बधाई संदेशों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली नजर का प्यार था

IAS Topper tina dabi maarried with Athar Aamir Khan in Pahalgam kashmir
Tina Dabi
अतहर आमिर के साथ अपने रिश्ते के बारे में टीना ने बातचीत के दौरान बताया कि "यह पहली नजर का प्यार था। उन्होंने कहा कि 11 मई की सुबह दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के दफ्तर में मैं उनके और शाम तक वो मेरे दिल के दरवाजे पर थे।" अगस्त आते आते दोनों ही एक दूसरे के दिलों में दस्तक दे चुके थे। टीना बताती हैं कि "हर रोज मैं आमिर का धन्यवाद करती हूं उनकी उपस्थिति के लिए, वह एक कमाल के व्यक्ति हैं।"

दोनों की लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब अतहर आमिर के मुस्लिम होने के कारण कई लोगों ने टीना और अतहर के रिश्ते पर सवाल उठाए। बता दें इस जोड़े की शादी से हिंदू महासभा नाम का संगठन खुश नहीं था। संस्था ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए डाबी के पिता को एक पत्र भी लिखा था। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव, मुन्ना कुमार शर्मा की ओर से लिखे गए इस पत्र में उनसे इस शादी पर पुर्नविचार करने को कहा गया था। शर्मा ने लिखा था कि डाबी के पिता को अतहर को सलाह देनी चाहिए कि वह ‘घर वापसी’ कर ले। 

जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए टीना डाबी ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं एक इंडिपेंडेंट वूमेन हूं और आमिर के साथ बेहद खुश हूं। हमारे माता-पिता भी खुश हैं, लेकिन हमेशा कुछ लोग होते हैं, जो दूसरे धर्म के लोगों के साथ डेटिंग कर पर निगेटिव कमेंट करते हैं। ऐसे लोग सिर्फ 5 प्रतिशत ही हैं और अधिकतर लोग इससे खुश हैं'। 

टीना कहती हैं कि "हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और बहुत खुश हैं। "हालांकि वो फेसबुक पर पोस्ट किए गए कुछ बेहूदा कमेंट पर निराशा भी जताती हैं, टीना कहती हैं कि "कई बार इन चीजों से हम परेशान भी होते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि यह एक छोटी सी कीमत है लोगों की निगाह में आने की।" बताया जा रहा है कि दोनों आईएएस टॉपर्स पति-पत्नी कश्मीर वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर ही नहीं बल्कि कभी-कभी कश्मीर घूमने भी आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed