फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS Officer's Wife Who Eloped with Gangster Returns Home Dies By Suicide News in hindi

Gujarat: पहले आईएएस पति को छोड़कर गैंगस्टर के साथ भागी, नौ माह बाद लौटी तो घर में नहीं घुसने दिया; अब दी जान

Tue, 23 Jul 2024 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 Jul 2024 07:55 AM IST
सार

मामला गांधीनगर के सेक्टर 19 का बताया जा रहा है। पति रंजीत कुमार ने अपने घरेलू स्टाफ से कहा था कि उनकी पत्नी को घर में ना घुसने दिया जाए। पुलिस के मुताबिक, महिला बच्चे के अपहरण के एक मामले में भी शामिल है।
 

विज्ञापन
IAS Officer's Wife Who Eloped with Gangster Returns Home Dies By Suicide News in hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आईएएस अधिकारी की पत्नी को गैंगस्टर से प्रेम हो जाता है और उसके साथ भाग जाती है। मगर नौ महीने बाद अचानक शनिवार को अपने पति के घर लौट आती है। 45 साल की सूर्या जय नाम की महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। एक दिन बाद रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


महिला पर बच्चे का अपहरण करने का मामला
मामला गांधीनगर के सेक्टर 19 का बताया जा रहा है। पति रंजीत कुमार ने अपने घरेलू स्टाफ से कहा था कि उनकी पत्नी को घर में ना घुसने दिया जाए। पुलिस के मुताबिक, महिला बच्चे के अपहरण के एक मामले में भी शामिल है।
विज्ञापन


रंजीत कुमार के वकील हितेश गुप्ता ने बताया कि दंपती पिछले साल से अलग-अलग रह रहा था और उनकी तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। वहीं, पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार शनिवार को तलाक की याचिका को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे। पीछे से उनकी पत्नी ने घर में नहीं घुसने देने से परेशान होकर जहर खा लिया और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट भी मिला
सूत्रों का कहना है कि मदुरै में 14 साल के बच्चे के अपहरण मामले में तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सूर्या अपने पति के घर वापस आई होगी। साथ ही बताया जा रहा कि पुलिस को तमिल में लिखा एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। मगर पुलिस ने इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। 


प्रेमी का नाम महाराजा हाईकोर्ट
महिला का नाम उसके कथित गैंगस्टर प्रेमी महाराजा हाईकोर्ट और उसके सहयोगी सेंथिल कुमार के साथ एक मामले में सामने आया था। मामला 11 जुलाई को बच्चे की मां के साथ पैसों के विवाद को लेकर एक लड़के के कथित अपहरण से जुड़ा है। आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन मदुरै पुलिस बच्चे को बचाने में कामयाब रही। इसके बाद पुलिस ने सूर्या सहित इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। 

इस बीच महिला के पति ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed