{"_id":"5d2bf1628ebc3e6cea1762d0","slug":"ias-officer-admitted-his-pregnant-wife-in-government-hospital-instead-of-private-born-son-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अफसर ने प्राइवेट की जगह सरकारी अस्पताल में कराई गर्भवती पत्नी की डिलीवरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएएस अफसर ने प्राइवेट की जगह सरकारी अस्पताल में कराई गर्भवती पत्नी की डिलीवरी
Mon, 15 Jul 2019 08:52 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा में एक आईएएस अफसर ने अपनी पत्नी की डिलीवरी एक सरकारी अस्पताल में कराई है। मलकानगिरी के कलेक्टर मनीष अग्रवाल की गर्भवती पत्नी को जब पेट में दर्द शुरू हुआ तो उनको जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने शुक्रवार को लड़के को जन्म दिया। आईएएस अफसर ने कहा कि हमने जिला अस्पताल में प्रसव से पहले जांच कराई थी। तभी फैसला कर लिया था कि डिलीवरी यहीं कराएंगे।
विज्ञापन
अफसर ने अस्पताल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां उन्हें हर वो सुविधा मिली, जो किसी प्राइवेट अस्पताल में होती है। इसीलिए उन्होंने अपनी पत्नी सोनम को यहां भर्ती कराया। उन्होंने ट्विटर पर पत्नी और बेटे का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, उनकी पत्नी और बेटा एकदम स्वस्थ हैं।
विज्ञापन