वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने खराब मौसम के कारण की आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना के एक परिवहन एमआई—17 हेलिकॉप्टर को गुरुवार को खराब मौसम के कारण सिक्किम में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण वायुसेना के हेलिकॉप्टर को सिक्किम के मुकुतांग के निकट उतारना पड़ा, इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
A Mi-17 helicopter of IAF with 6 personnel on board was made a force landing 10 nautical miles short of designated helipad due to bad weather. It was on routine air maintenance sortie from Chaten to Mukutang in Sikkim today. All 6 personnel on board are safe, 1 person injured
— ANI (@ANI) May 7, 2020विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार इसमें वायुसेना के चार एवं सेना के दो जवान सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हेलिकॉप्टर चैटन से मुकुतांग तक रखरखाव के नियमित उड़ान पर था और घटना में इसे नुकसान पहुंचा है। वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया, 'इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिये जांच के आदेश दिए गए हैं।'