फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF will not allow COVID-19 suspects to board aircraft during evacuation from abroad, pilots told to remain in cockpit

वायुसेना का सख्त निर्देश, कोरोना लक्षण वाले लोगों को नहीं दें विमान में चढ़ने की अनुमति

Mon, 23 Mar 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
IAF will not allow COVID-19 suspects to board aircraft during evacuation from abroad, pilots told to remain in cockpit
IAF - फोटो : HAL Website

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय वायुसेना अभी तक वुहान, चीन और अन्य देशों से 170 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर चुकी है। इस दौरान यात्रियों को बार-बार बताया जाता है कि वो किसी अन्य यात्री या विमान की सतहों को अनावश्यक रूप से ना छुएं। मगर लोग इस बात से परहेज करने में चूक जाते हैं। इसी बीच भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने एयर-क्रू को निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोन वायरस के लक्षण वाले लोगों को विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक पायलटों को विदेश में भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियानों के दौरान कॉकपिट के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। वायुसेना द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है, 'पायलटों को सलाह दी जाती है कि वह कॉकपिट से बाहर न निकलें। सभी यात्रियों से गुजारिश है कि वह खांसी के दौरान खास सावधानी बरतें, सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दें और साफ-सफाई का खास खयाल रखें।
विज्ञापन


वायु सेना के विमानों द्वारा हवाई यात्रा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के मुताबिक, 'भारतीय वायुसेना के विमान में चढ़ने से पहले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी और किसी में ऐसे लक्षण दिखे तो उसे विमान पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा सभी यात्रियों को विमान पर चढ़ने से पहले अपने हाथों को सैनेटाइजर्स से साफ करना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed