फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Squadron Leader Manisha Padhi becomes the country's first woman ADC, Mizoram Governor congratulates

Manisha Padhi: स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी बनीं देश की पहली महिला एडीसी, मिजोरम के राज्यपाल ने दी बधाई

Thu, 30 Nov 2023 08:54 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, आइजोल
एन.अर्जुन, आइजोल Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Nov 2023 08:54 PM IST
सार

Manisha Padhi: वायु सेना (आईएएफ) की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
IAF Squadron Leader Manisha Padhi becomes the country's first woman ADC, Mizoram Governor congratulates
स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वायु सेना (आईएएफ) की एक महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मनीषा पाढ़ी देश की पहली महिला एडीसी बन गई हैं। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को बुधवार को मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने कहा, उनकी नियुक्ति महज एक मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं की उल्लेखनीय क्षमताओं के प्रमाण के रूप में कार्य करता है जो लैंगिक मानदंडों को चुनौती देती हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आइए हम इस असाधारण उपलब्धि का जश्न मनाएं और सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना जारी रखें। मूल रूप से ओड़िशा की रहने वाली स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी बिदर, पुणे और बठिंडा में वायु सेना स्टेशनों पर काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed