फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF eastern command induct heavy machinery in arunachal pradesh big help for bro gref amid india china tension

बड़ी सफलता: चीन सीमा के दुर्गम स्थानों पर भारतीय वायुसेना ने पहुंचाई भारी मशीनरी, तेजी से बिछेगा सड़कों का जाल

Fri, 17 Feb 2023 11:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

ईस्टर्न एयर कमांड ने ट्वीट कर बताया कि एयर फोर्स ने चिनूक विमानों की मदद से भारी मशीनरी को अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
IAF eastern command induct heavy machinery in arunachal pradesh big help for bro gref amid india china tension
वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की बढ़ती चुनौती के बीच भारत को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर भारी मशीनरी भेजने में सफलता हासिल की है। दुर्गम स्थानों पर भारी मशीनरी पहुंचने से सीमा पर सड़क निर्माण के काम में तेजी आएगी। बता दें कि भारतीय वायुसेना की ईस्टर्न एयर कमांड ने यह कारनामा किया है। जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुश्किल क्षेत्रों में भी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स को बड़ी मदद मिल सकेगी। 

विज्ञापन


ईस्टर्न एयर कमांड ने ट्वीट कर बताया कि एयर फोर्स ने चिनूक विमानों की मदद से भारी मशीनरी को अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। इससे उत्तर पूर्व में रोड कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। बता दें कि चीन ने सीमा पर सड़कों का जाल बिछा लिया है। भारत भी अब तेजी से इस दिशा में काम कर रहा है। बीते दिनों थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज  पांडे ने बताया था कि चीन ने एलएसी पर तैनात सैनिकों की संख्या में थोड़ा इजाफा किया है। हम इस पर निगाह बनाए हुए हैं।   
विज्ञापन


आर्मी चीफ ने कहा कि हम एकतरफा सीमा में बदलाव की कोशिशों का विरोध करेंगे। चीन का नाम लिए बगैर सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी सेना सीमा में बदलाव की किसी भी कोशिश को रोकने में सक्षम है। बता दें कि दिसंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिक भिड़ गए थे। लंबे समय से चीन सीमा पर तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed