फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF chief BS dhanoa says we assure nation always defending sovereignty of our skies on air force day

एयरफोर्स डे पर वायुसेनाध्यक्ष ने दिया देश को सुरक्षा का भरोसा, बोले- हम हर समय तैयार

Sun, 08 Oct 2017 03:22 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
IAF chief BS dhanoa says we assure nation always defending sovereignty of our skies on air force day

वायुसेना अपनी 85वीं सालगिरह मना रही है और इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में एयरफोर्स की ओर से परेड निकाली गई। वायुसेना के वीरों के बीच पहुंचे एयरचीफ ने वहां मौजूद सैनिकों की हौसलाआफजाई की। उन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि मैं अपने सभी वायु योद्धाओं की ओर से हमारे आसमान की संप्रभुता की रक्षा के लिए देश को विश्वास दिलाता हूं। हम देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एयरफोर्स के जवान परेड के साथ हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। इस दौरान लड़ाकू विमानों का एयर शो भी रखा गया। बताया जा रहा है कि 8 हजार फीट की ऊंचाई से आकाशगंगा टीम के पैराजंपर्स छलांग लगाकर एयरबेस पर उतरेंगे। वायु सैन्यकर्मियों के लिए हॉलो स्क्वायर परेड का आयोजन और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

 
भारतीय वायुसेना सशस्त्र सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को की गई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसका महत्वपूर्ण योगदान था।


पढ़ें: वायुसेना दिवस: दुश्मनों से देश को महफूज रखने वाले ये हैं एयरफोर्स के लड़ाकू विमान

1950 में देश के पूर्ण गणतंत्र घोषित होने के बाद इसे इंडियन एयरफोर्स का नाम दिया गया। परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर के करीब 40 स्कूलों के बच्चे हिंडन एयरबेस पहुंच चुके हैं। इस दौरान कई वीआईपी भी हिंडन एयरफोर्स पहुंचेंगे। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed