फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF: Air Chief Marshal AP Singh calls for training overhaul to meet global threats

IAF: 'प्रशिक्षण प्रणाली में बड़े बदलाव की जरूरत', वायुसेना प्रमुख बोले- आधुनिक युग में हर वक्त तैयार रहना होगा

Fri, 24 Oct 2025 05:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 24 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

IAF Air Chief Marshal AP Singh: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बीच देश की वायुसेना को हमेशा तैयार और प्रभावी बनाए रखने के लिए सेना प्रशिक्षण में व्यापक सुधार की आवश्यकता है।

विज्ञापन
IAF: Air Chief Marshal AP Singh calls for training overhaul to meet global threats
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, भारतीय वायु सेना प्रमुख - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों और नई तकनीकों के दौर में सेना को हर समय तैयार और सक्षम बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण प्रणाली में बड़े बदलाव की जरूरत है। वे शुक्रवार को बंगलूरू स्थित मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में आयोजित 'ट्रेनिंग कमांड कमांडर्स कॉफ्रेंस 2025 की अध्यक्षता कर रहे थे। यह सम्मेलन 23 और 24 अक्तूबर को हुआ, जिसमें वायुसेना के सभी प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के कमांडर शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Andhra Mishap: बस ड्राइवर या बाइक सवार किसकी गलती से हुआ हादसा? मृतकों की पहचान जारी, पढ़ें अब तक के सभी अपडेट
विज्ञापन


'वैश्विक खतरे और नई तकनीकें तेजी से बदल रही हैं'
वायुसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में प्रशिक्षण दर्शन में बदलाव, बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, और प्रशिक्षण पद्धतियों को नए परिचालन जरूरतों के अनुरूप ढालने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि वैश्विक खतरे और नई तकनीकें तेजी से बदल रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए वायुसेना की प्रशिक्षण प्रणाली को लचीला, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IAF: Air Chief Marshal AP Singh calls for training overhaul to meet global threats
ट्रेनिंग कमांड कमांडर्स कॉफ्रेंस 2025 - फोटो : PTI
एपी सिंह ने सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की
इस सम्मेलन में उन्होंने सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की। उन्होंने अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए यह भी बताया कि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उनका कहना था कि प्रशिक्षण केवल कौशल बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि यह सेना की तैयारियों, मानसिक दृढ़ता और रणनीतिक सोच को विकसित करने का प्रमुख माध्यम है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टेशनों को ट्रॉफी और सम्मान भी दिया गया। इस वर्ष 'प्राइड ऑफ द ट्रेनिंग कमांड' ट्रॉफी एयर फोर्स अकादमी को प्रदान की गई। अकादमी ने संचालन, रखरखाव और प्रशासन के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें - IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की आशंका, तमिलनाडु में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

सम्मेलन में वायुसेना की तैयारियों समेत मुद्दों पर चर्चा
इस बैठक का उद्देश्य वायुसेना की प्रशिक्षण प्रणालियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप लाना, नई तकनीकों को शामिल करना और सैनिकों को हर प्रकार के मिशन के लिए तैयार करना बताया गया। एयर चीफ मार्शल सिंह ने इस सम्मेलन में यह भी कहा कि प्रशिक्षण में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाना अब अनिवार्य है, ताकि वायुसेना की दक्षता और युद्धक क्षमता लगातार बढ़ती रहे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में वायुसेना की रणनीतिक तैयारियों, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों और तकनीकी सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रशिक्षण योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed