फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF A MiG 21 Bison aircraft was involved in a fatal accident Group Captain A Gupta dead A Court of Inquiry has been ordered

वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

Wed, 17 Mar 2021 01:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
IAF A MiG 21 Bison aircraft  was involved in a fatal accident  Group Captain A Gupta dead   A Court of Inquiry has been ordered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए। वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान
भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed