फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAEA director general calls on PM Modi, praises India's record as responsible nuclear power

Rafael Mariano Grossi: IAEA के डीजी ने PM मोदी से की मुलाकात, जिम्मेदार परमाणु ताकत होने के लिए भारत को सराहा

Mon, 23 Oct 2023 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Oct 2023 07:57 PM IST
सार

IAEA: आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की सराहना की। 

विज्ञापन
IAEA director general calls on PM Modi, praises India's record as responsible nuclear power
Rafael Mariano Grossi, Narendra Modi - फोटो : PIB

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की सराहना की। 

विज्ञापन

पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ग्रोसी ने एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में देश के त्रुटिहीन रिकॉर्ड की सराहना की और परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खासतौर पर स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का विकास और उनकी तैनाती, में इसकी प्रगति की प्रशंसा की। बैठक में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण अनुकूल परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को  साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि ग्रोसी ने सामाजिक लाभ के लिए असैन्य परमाणु अनुप्रयोगों में भारत की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को स्वीकार किया। इसमें स्वास्थ्य, खाद्य, जल उपचार, प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन सहित मानव जाति के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में भारत द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति शामिल है।

विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया है कि उनके बीच छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और माइक्रो-रिएक्टर सहित नेट जीरो कार्बन एमिशन की प्रतिबद्धता को पूरा करने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका का विस्तार करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

ग्रोसी ने आईएईए और भारत के बीच उत्कृष्ट साझेदारी की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए भारत की सराहना की जिससे कई देशों को मदद मिली। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) में असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के विस्तार के लिए भारत और आईएईए के बीच सहयोग के रास्ते तलाशने पर सहमत हुए।

इस बीच, आईएईए के महानिदेशक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे मित्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल एम ग्रोसी को देखकर आज अच्छा लगा। उनकी दोबारा नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। जयशंकर ने कहा, 'परमाणु ऊर्जा के विकासात्मक महत्व पर चर्चा की। परमाणु अप्रसार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत हमेशा आईएईए का एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed