फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   i will support UP govt if it demolishes Taj Mahal says azam khan

यूपी सरकार ताजमहल गिराए मैं साथ दूंगा: आजम खान

Wed, 04 Oct 2017 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
i will support UP govt if it demolishes Taj Mahal says azam khan
आजम खां
पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए ताजमहल को गुलामी की निशानी बताया और कहा कि प्रदेश सरकार को इसे गिरा देना चाहिए, यदि सरकार ऐसा करती है तो मैं साथ दूंगा। 
विज्ञापन


अपने तंज को आगे बढ़ाते हुए आजम ने इसके साथ ही कुतुबमीनार, लालकिला, आगरा का किला, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन को भी गुलामी की निशानी बताया है।

उप्र पर्यटन विभाग की किताब से प्रदेश सरकार द्वारा ताजमहल को हटाए जाने के सवाल पर पत्रकारों से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं और यह भी कहना चाहूंगा की यह फैसला देर से हुआ और अधूरा हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः आजम खां ने भरी सभा में चूमा इंद्रजीत सरोज का गाल, देखें- क्या था अखिलेश का रिएक्‍शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज महल, कुतुबमीनार, दिल्ली का लाल किला, आगरा का किला, पार्लियामेंट और राष्ट्रपति भवन गुलामी की निशानी है। 

आजम ने कहा कि यह अच्छी पहल है और मेरे ख्याल से तो एक जमाने में बात चली थी की ताजमहल को गिराना चाहिए, अगर ऐसा होगा और योगी जी इस तरह का निर्णय लेंगे और हमारा पूरा सहयोग रहेगा, हम साथ चलेंगे। 

बाबरी मस्जिद में तो नहीं दे सकते थे क्योंकि वो अल्लाह का घर था, लेकिन ताजमहल मकबरा है गुलामी की निशानी है। योगी जी ने कहा भी है कि मुगल हमारे भी पूर्वज नहीं हैं, इन अपमान की गुलामी की निशानी को ध्वस्त कर देना चाहिए।

'योगी गोरखपुर में विधानसभा का सत्र बुलाएं मैं आऊंगा'

i will support UP govt if it demolishes Taj Mahal says azam khan
आजम खान
सीएम योगी के पांच दिन गोरखपुर में रहने के सवाल पर आजम ने कहा कि पूरी दुनिया में इस पर बहस है, देश के दूसरे नंबर का बादशाह इतना धार्मिक हो ये अच्छी बात है, योगी जी वहीं से सरकार चलाएं तो वो ज्यादा पवित्र सरकार होगी। 

वहीं विधान सभा बुलाएं मैं भी आऊंगा। हम दुनिया के लिए एक नमूना बन रहे हैं। आज की सरकार सत्ता में बने रहने के लिए जो कुछ कर रही है, पूरी दुनिया के लिए रास्ता बन रहा है।

ताजमहल को लेकर योगी पर राहुल ने कसा तंज

i will support UP govt if it demolishes Taj Mahal says azam khan
rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी सरकार की बुकलेट से विश्व ख्याति प्राप्त ताजमहल को हटाने पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कटाक्ष किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि सूरज को दीपक नहीं दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती। ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु हरिश्चंद ने लिखा था अंधेर नगरी चौपट राजा। 

उल्लेखनीय है कि यूपी के पर्यटन विभाग की ओर से जारी बुकलेट में अधिकारिक पर्यटन स्थलों में ताजमहल को शामिल नहीं किया गया है। राहुल का ये बयान उस समय आया है जब वे बुधवार से तीन दिनों की यात्रा पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed