{"_id":"5c5778a6bdec2259b05bba5d","slug":"i-will-give-up-politics-on-narendra-modi-retirement-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति: स्मृति ईरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति: स्मृति ईरानी
Mon, 04 Feb 2019 04:56 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जूते टांगने (राजनीति छोड़ने) का निर्णय लेंगे, वह भी राजनीति छोड़ देंगी। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसा समय आने में अभी लंबा वक्त बाकी है। स्मृति ने यह बात यहां वर्ड्स काउंट फेस्टिवल में एक चर्चा के दौरान कही, जिसका नाम ‘स्क्रिप्टिंग हर स्टोरी’ रखा गया था। इस दौरान दर्शकों में से एक ने स्मृति से पूछा कि वे उन्हें कब ‘प्रधान सेवक’ के तौर पर देखेंगे?
विज्ञापन
बता दें कि यह शब्द अमूमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के मुखिया के तौर पर अपनी भूमिका का विवरण देने के लिए प्रयोग करते हैं। इस दर्शक के सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा, कभी नहीं, मैं राजनीति में करिश्माई नेताओं के नेतृत्व में काम करने के लिए आई थी। मैं भाग्यशाली हूं कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निर्देशन में काम किया और अब मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा, जिस दिन प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी अपने जूते टांगने का निर्णय लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति छोड़ दूंगी।
विज्ञापन
राहुल के सामने चुनाव लड़ने का फैसला शाह करेंगे
भाजपा नेता स्मृति ईरानी से जब यह पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनावों में क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी में सामना करेंगी तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय उनकी पार्टी और उसके अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। हालांकि उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 2014 में जब मैं चुनाव लड़ी थी तो लोगों ने पूछा था कि स्मृति कौन है। 2019 में वे जानते हैं कि मैं कौन हूं। बता दें कि स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी से अमेठी सीट पर हार गई थीं।
विज्ञापन