फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I was not allowed to meet 'Jayalalithaa' in the hospital: Tamil Nadu tourism minister N Natarajan

तमिलनाडु सरकार के मंत्री का खुलासा, अस्पताल में मुझे ‘अम्मा’ से मिलने नहीं दिया गया

Mon, 09 Oct 2017 01:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 09 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
I was not allowed to meet 'Jayalalithaa' in the hospital: Tamil Nadu tourism minister N Natarajan
- फोटो : PTI

तमिलनाडु के मंत्री वेल्लामंडी नटराजन ने रविवार को कहा कि पिछले साल अस्पताल में जबकि दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता भर्तीं थीं तो उन्हें उनसे नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने कहा कि जया के निधन की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय आयोग के समक्ष वह पेश होने के तैयार हैं।  

विज्ञापन


बकौल नटराजन, ‘मुझे अम्मा से नहीं मिलने दिया गया, जब वह अपोलो अस्पताल में थीं। हम सिर्फ अस्पताल की दूसरी मंजिल तक ही जा सके। इसके बाद किसी को भी उनके कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी।’
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री नटराजन ने यह भी कहा कि वह जांच आयोग के समक्ष गवाही देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आयोग मुझे समन करता है और मुझसे पूछताछ करता है तो मैं आयोग के समक्ष सच्चाई बयां करूंगा। सच्चाई यह है कि सभी मंत्री आयोग के समक्ष पेश होने को तैयार हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 सनद रहे कि 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिसंबर को अंतिम सांस लेने तक के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस ए अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed