अमर सिंह बोले- शादी का एलबम देखें अखिलेश, ये दलाल हर जगह मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह के बीच अमर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई पर इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों इनकार किया और कहा ''यूपी के सीएम के मुंह से 'दलाल' सुनकर आहत हूं। अखिलेश की शादी की कोई भी फोटो ऐसी नहीं हैं जिसमें यह 'दलाल' मौजूद न हो। आप कहें तो शादी का एलबम लाकर दिखा दूं, जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक, सब आए थे।''
उन्होंने कहा ''अखिलेश की शादी के लिए जब सब मना कर रहे थे, तब मैंने ही उनको सपोर्ट किया था।''
अमर सिंह ने कहा ''वो (अखिलेश यादव) यह बता दें कि जब वो ऑस्ट्रलिया गया थे तो उनके साथ कौन गया था? तब मुलायम नहीं मैं उनके साथ गया था।"
उन्होंने आगे कहा ''मेरी दो जवान बेटियां हैं और अब मैं रामगोपाल की धमकी से डरा हुआ हूं।''
Hurt by his words (where UP CM allegedly called him a 'dalal'). There is no photo of his wedding where this 'dalal' is not there: Amar Singh pic.twitter.com/ex2FEjujvO
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016विज्ञापन
''मैं कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं''
अमर सिंह ने कहा "जब अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया तब मुझ पर आरोप लगाया गया था। मैंने आशु मलिक से कभी बात नहीं की, जो यह कहता है अखिलेश को औरंगजेब और मुलायम को शाहजहां बताता है।"
अमर सिंह ने आगे कहा ''मैं यूपी के सीएम अखिलेश के साथ नहीं, बल्कि मुलायम के पुत्र अखिलेश के साथ हूं।''
उन्होंने यहां तक कहा ''अगर मेरी कुर्बानी से समस्या का निदान होता है तो मेरी कुर्बानी कर दें।
Agar meri bali se samasya ka samadhan hota hai toh meri bali kardein: Amar Singh pic.twitter.com/pvnVEMNJXv
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016