फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I may be trapped, arrested as I am a thorn in BJP's path to power: Jarange

Maharashtra: जरांगे बोले- मुझे गिरफ्तार करा सकती है सरकार, मैं भाजपा के सत्ता के रास्ते का कांटा हूं

Tue, 05 Mar 2024 05:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

Maharashtra: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की रिपोर्ट तैयार है और उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि वह भाजपा के सत्ता के रास्ते का कांटा बन गए हैं। 

विज्ञापन
I may be trapped, arrested as I am a thorn in BJP's path to power: Jarange
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को दावा किया कि उनके खिलाफ एसआईटी जांच की रिपोर्ट तैयार है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि वह भाजपा के सत्ता में आने के रास्ते में कांटा बन गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पिछले हफ्ते सरकार को एक एसआईटी गठित करने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ जरांगे की विवादित टिप्पणी की जांच कराने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन

'10 फीसदी आरक्षण पर सहमत न हुआ तो मुझे फंसा देंगे'
जरांगे ने बीड जिले में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की रिपोर्ट तैयार है। मुझे यह भी पता चला है कि मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैं भाजपा के सत्ता के रास्ते का कांटा हूं। इसलिए, वे चाहते हैं कि मैं दस फीसदी आरक्षण पर सहमत हो जाऊं, वरना वे मुझे फंसा लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानमंडल ने पिछले महीने पारित किया था आरक्षण विधेयक
महाराष्ट्र विधानमंडल ने पिछले महीने एक विधेयक पारित किया था, जिसमें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को दस फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। जरांगे ने इसका स्वागत किया था लेकिन कहा था कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। 

विज्ञापन

'एसआईटी से किसी ने नहीं किया संपर्क'
उन्होंने दावा किया कि छत्तीस विधायकों की बैठक हुई और मराठा समुदाय के विधायकों को उनके खिलाफ बोलने को कहा गया। मराठा कार्यकर्ता ने आगे कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एसआईटी से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा घोषित 10 फीसदी आरक्षण पर सहमति बनाने के लिए बीड में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। जरांगे ने कहा, हम जानते हैं कि यह आरक्षण (10 फीसदी) कानूनी रूप से नहीं टिकेगा। यही कारण है कि हमने इसे स्वीकार नहीं किया है। इसलिए, मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

आम चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर कही ये बात
यह पूछे जाने पर कि क्या मराठा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गांवों से उम्मीदवार उतारेगी, इस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला समुदाय करेगा। जरांगे ने कहा, अगर सरकार आंदोलन जारी रखने की अनुमति नहीं देगी और उनके खिलाफ दर्ज मामले रद्द नहीं करती तो लोग उचित कदम उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed