फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I'm A Gujarati At Heart Says President

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बोले, मैं दिल से गुजराती हूं

Sun, 23 Oct 2016 11:46 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद/अंकलेश्वर (गुजरात)
एजेंसी/अहमदाबाद/अंकलेश्वर (गुजरात) Updated Sun, 23 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
I'm A Gujarati At Heart Says President
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि वह महसूस करते हैं कि वह दिल से गुजराती हैं। यद्यपि वह गुजराती भाषा बोल नहीं पाते। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं पूर्व में गुजरात से राज्यसभा सांसद रह चुका हूं। मैं गुजरात के लिए नया नहीं हूं, क्योंकि यहां से मैं छह साल के लिए राज्यसभा का सदस्य चुना गया था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं गुजराती नहीं बोल पाता।’ 
विज्ञापन


राष्ट्रपति भरूच जिले में सरदार पटेल मल्टी-स्पेशल्टी एंड हार्ट हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। इससे पहले राष्ट्रपति भरूच के पुनर्निर्मित सेवाश्रम अस्पताल पहुंचे और यहां महात्मा गांधी व सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और गुजरात के इन दो महान सपूतों ने सिर्फ देश को आजाद ही नहीं कराया, बल्कि उन्होंने भविष्य की मजबूत नींव भी रखी। राष्ट्रपति ने भरूच में मल्टी-स्पेशल्टी हॉस्पिटल के सपने को साकार करने के लिए कांग्रेस सांसद अहमद पटेल की भी सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

I'm A Gujarati At Heart Says President
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिल में शामिल एक हेलिकॉप्टर की रविवार को तकनीकी खराबी की वजह से आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकर सिंह वाघेला समेत कई नेता सवार थे। घटना शाम चार बजे की है। 

अंकलेश्वर में राष्ट्रपति द्वारा मल्टी-स्पेशल्टी हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर से साथ ही एक अन्य हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो गई, लेकिन काफिले में शामिल तीसरे हेलीकॉप्टर में बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वडोदरा में उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed