फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   i m a fighter not a scape goat says meera kumar

मीरा कुमार बोलीं- मैं फाइटर हूं, बलि का बकरा नहीं

Sat, 01 Jul 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 01 Jul 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
i m a fighter not a scape goat says meera kumar
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का कहना है कि वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव में ‘बलि का बकरा’ नहीं हैं। वह एक विचारधारा के लिए यह चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मीरा ने कहा, ‘जो भी किसी विचारधारा के लिए लड़ रहा है और अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनता है, वह बलि का बकरा नहीं है। मैं एक फाइटर हूं और मैं लड़ती रहूंगी। मुझे भरोसा है कि इस लड़ाई में कई लोग मुझसे जुड़ेंगे।’
विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने शुक्रवार को कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि वह मीरा कुमार को 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व लोकसभा स्पीकर और प्रख्यात दलित नेता जगजीवन राम की बेटी मीरा ने शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। 17 विपक्षी दलों ने मीरा कुमार को विपक्ष के प्रत्याशी के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में उतारा है।


जब मीरा से पूछा गया कि आंकड़े उनके पक्ष में नहीं हैं तो उन्होंने कहा, वह उन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए लड़ रही हैं जो देश के लोगों के लिए ‘पूज्य’ हैं। मीरा ने कहा, वह जहां भी जा रही हैं लोग उनसे कह रहे हैं कि आंकड़े उनके पक्ष में नहीं हैं। अगर ऐसा है तो आप नतीजा घोषित क्यों नहीं कर देते? चुनाव क्यों कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed