{"_id":"585da3614f1c1b2e4ee3b39d","slug":"i-don-t-even-know-about-alleged-payment-to-narendra-modi-kumar-mangalam-birla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को रिश्वत देने के आरोपों की जानकारी नहीं : कुमार मंगलम बिड़ला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी को रिश्वत देने के आरोपों की जानकारी नहीं : कुमार मंगलम बिड़ला
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि उन्हें राहुल गांधी के उस दावे की कोई जानकारी नहीं है जिसमें कहा गया है कि उनके कारोबारी समूह ने गुजरात का सीएम रहते नरेंद्र मोदी को रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
बिड़ला ने राहुल के आरोपों के बारे में पूछने पर कहा कि वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है। गौरतलब है दो दिन पहले राहुल गांधी ने मेहसाणा की एक रैली में कहा था कि बिड़ला ग्रुप ने गुजरात का सीएम रहने के दौरान नरेंद्र मोदी को रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
बिड़ला से नरेंद्र मोदी को रिश्वत देने के सवाल पर उस समय पूछा गया जब वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद के बोर्ड ऑफ गवर्नर का चेयरमैन बनने के बाद अहमदाबाद आए थे। गौरतलब है कि मोदी पर राहुल के आरोपों के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि उनके आरोप निराधार हैं। पीएम गंगा की तरह पवित्र हैं।
विज्ञापन