{"_id":"6263bfcdb881c73a3c42a2b4","slug":"i-b-ministry-strict-on-tv-channels-objections-raised-on-coverage-of-jahangipuri-violence-and-ukraine-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनलों पर केंद्र सख्त: जहांगीपुरी हिंसा व यूक्रेन संघर्ष की कवरेज पर जताई आपत्ति, कहा- झूठे दावे और अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग कर रहे चैनल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीवी चैनलों पर केंद्र सख्त: जहांगीपुरी हिंसा व यूक्रेन संघर्ष की कवरेज पर जताई आपत्ति, कहा- झूठे दावे और अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग कर रहे चैनल
Sat, 23 Apr 2022 02:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:28 PM IST
सार
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 में निर्धारित प्रावधानों के तहत, चैनलों या कार्यक्रम के प्रसारण को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन जंग और हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद टीवी चैनलों की कवरेज पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ चैनल इन घटनाओं को सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा, भ्रामक और सनसनीखेज ढंग से प्रसारित कर रहे हैं। मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि आवश्यक समझा जाएगा तो इन चैनलों या कार्यक्रम के प्रसारण को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और जहांगीरपुरी हिंसा के बाद कई चैनलों ने अपनी कवरेज में ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जिससे सामाजिक समीकरण बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि कुछ चैनल घटनाओं को इस तरह से कवर कर रहे हैं जो अप्रमाणिक, भ्रामक, सनसनीखेज और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा और टिप्पणियों का उपयोग करने वाला प्रतीत होता है।
विज्ञापन
यूक्रेन संघर्ष के बारे में झूठे दावे कर रहे चैनल
मंत्रालय ने कहा, कुछ चैनल यूक्रेन संघर्ष के बारे में झूठे दावे कर रहे हैं। वह इसकी कवरेज करते समय ऐसी हेडलाइन व टैगलाइन का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे शालीनता भंग हो रही है। मंत्रालय ने आरोप लगाया, कई चैनलों की जहांगीरपुरी हिंसा कवरेज से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
भड़काऊ वीडियो और फोटो दिखा रहे चैनल
मंत्रालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया कि चैनल ऐसे भड़काऊ वीडियो और फोटो दिखा रहे हैं, जो दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक नफरत को बढ़ा सकती है और शांति व्यवस्था को बाधित कर सकती है।