ओटीटी पर फिल्मों की तरह कोई सेंसरशिप नहीं, प्लेटफॉर्म खुद अपने कंटेंट का वर्गीकरण करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने स्पष्ट किया है कि ओटीटी पर फिल्मों की तरह कोई सेंसरशिप नहीं है। संबंधित प्लेटफॉर्म खुद अपने कंटेंट का वर्गीकरण करेंगे। इसका मकसद यह है कि लोगों को कंटेंट देखने से पहले उसकी सही जानकारी मिले।
सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों पर शुक्रवार को खरे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि मीडिया के प्रकार अलग-अलग हैं। प्रिंट मीडिया टीवी से अलग है, टीवी फिल्मों से अलग है और फिल्में वेब सीरीज से अलग हैं। हम सभी के लिए एक मानक नहीं रख सकते लेकिन अंत में कोई एक तरह की समानता होनी चाहिए।
मैदान को बराबर करने का मतलब यह नहीं है कि सबके लिए एक ही मैदान होगा, लेकिन नियमों में कुछ तरह की समानता होनी चाहिए। कल जिसकी घोषणा की गई वह एक सामान्य, स्वनियमन वाला मैकेनिज्म है जिसमें सरकार का न्यूनतम दखल रहेगा।
उम्र को ही माना मानदंडWe understand fully that type of media is different. Print is different from TV, TV is different from films & films are different from web series. We can't have same criteria all over but there should be some sort of similarity in goal post: Amit Khare, Secretary, I&B Ministry pic.twitter.com/lRvPMzb8Ry
— ANI (@ANI) February 26, 2021
खरे ने आगे कहा कि ओटीटी के गाइड लाइन बनाने के लिए हमने उम्र को प्रमुख आधार माना है, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया है। सिनेमा की तरह सीबीएफसी ने ओटीटी पर कंटेंट का कोई वर्गीकरण नहीं किया है। उम्र के अनुसार कंटेंट का वर्गीकरण ये प्लेटफॉर्म खुद करेंगे। वे ही उम्र के मानकों के अनुसार कंटेंट होने की सूचना देंगे।
बताना होगा किस उम्र के दर्शकों के लिए है सामग्री
सूचना व प्रसारण सचिव ने स्पष्ट किया कि गुरुवार को घोषित नियमन एक उदार, स्व-नियमन प्रणाली है, जिसमें सरकार का कम से कम दखल हो, यह व्यवस्था की गई है। खरे ने उम्र के अनुसार वर्गीकरण के नियम को स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई भी कंटेंट जारी करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म को यह बताना होगा कि यह किस उम्र वर्ग के लिए है। क्या सामग्री सभी दर्शकों के लिए यूनिवर्सल कैटेगरी की है या 7 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए है या 13 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए है या 16 साल से ज्यादा के लिए है या इसमें वयस्क सामग्री है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है कि नागरिकों को उनकी पसंद के बारे में बताया जाए।