{"_id":"5aeddc5f4f1c1be2798b7f70","slug":"i-b-ministry-is-considering-proposal-for-sending-national-film-award-to-post-of-50-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 'प्रदशर्नकारी विजेताओं' को डाक से भेजे जाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, I&B मंत्रालय कर रहा विचार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
50 'प्रदशर्नकारी विजेताओं' को डाक से भेजे जाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, I&B मंत्रालय कर रहा विचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
national award ceremony
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के उन 50 विजेताओं को मेडल, चेक व प्रशंसा पत्र डाक से भेजने पर विचार कर रहा है, जो इस साल के पुरस्कार वितरण समारोह से अनुस्थित रहे थे। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस पर बहुत जल्द निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 3 मई को राष्ट्रीय राजधानी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में 70 से ज्यादा कलाकाराें को अवॉर्ड दिया जाना था, लेकिन बहुत सारे विजेताओं ने इस समारोह का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
इन लोगों ने समारोह में राष्ट्रपति के हाथों चुनिंदा 11 कलाकारों को ही पुरस्कार दिलाए जाने पर ऐतराज जताया था। सूत्रों के अनुसार, इन सभी को डाक के द्वारा पुरस्कार भेजे जाने का तरीका नया नहीं है और इससे पहले भी विभिन्न कारणों से समारोह में नहीं पहुंचने वालों को डाक से ये अवॉर्ड भेजे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
दो चरण में हुआ था समारोह
राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित अवॉर्ड समारोह इस बार परंपरा के विपरीत दो चरण में आयोजित किया गया। पहले में केंद्रीय सूचना मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय सूचना राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे, जबकि दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनिंदा विजेताओं को पुरस्कार दिए। इनमें विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और श्रीदेवी को मरणोपरंता श्रेष्ठ अभिनेत्री चुना जाना भी शामिल है।