{"_id":"585454124f1c1bc72b6497bf","slug":"i-and-mulayam-have-bad-experience-with-cong-but-akhilesh-not-know-about-it-amar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ कड़वा रहा मेरा-मुलायम का अनुभव, अखिलेश इससे अंजान: अमर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के साथ कड़वा रहा मेरा-मुलायम का अनुभव, अखिलेश इससे अंजान: अमर
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : ANI
कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच अमर सिंह ने कांग्रेस का साथ देने के पुराने अनुभव को कड़वा बताया है। उन्होंने कहा कि है कि उन्हें और मुलायम सिंह यादव को जो अनुभव हुआ था शायद अखिलेश को इन अनुभवों के बारे में पता नहीं इसलिए वे कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा महासचिव अमर सिंह ने अमर उजाला को खास बातचीत में कहा है कि कांग्रेस का हाथ जिसने भी थामा। उसका हाथ चला गया। 2008 में हमने कांग्रेस की यूपीए सरकार को समर्थन देकर बचाया था। उसकी कीमत हमें तिहाड़ जेल जाकर चुकानी पड़ी थी। अमर सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री बड़े व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
बड़े पद पर हैं। उनको काफी अनुभव है। मगर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और मेरा कांग्रेस के साथ जाने का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। अमर सिंह ने कहा कि रालोद नेता अजित सिंह ने 2008 में विश्वास मत के दौरान भाजपा को वोट दिया। मगर यूपीए दो में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया और हमने तिहाड़ जेल की हवा खाई। शायद अखिलेश को इसका अनुभव नहीं है। अमर सिंह ने कहा कि हम तो नदी नाले है। कांग्रेस तो समुद्र है। इसका मुझे अहसास हो चुका है।
विज्ञापन