फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am ready to play any role to maintain peace in the country says Rajinikanth

देश में शांति बरकरार रखने के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हूं: रजनीकांत

Mon, 02 Mar 2020 11:55 AM IST
आसिम खान पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
I am ready to play any role to maintain peace in the country says Rajinikanth
रजनीकांत

मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने कहा है कि वह देश में शांति बनाए रखने के लिए कोई भी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। उन्होंने दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करने के कुछ दिन बाद यह बात कही। रजनीकांत ने रविवार को यहां अपने आवास पर मुसलमानों के एक संगठन के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं देश में शांति कायम रखने के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हूं। मैं भी उनसे (मुस्लिम संगठन के नेताओं से) सहमत हूं कि देश का मुख्य उद्देश्य प्रेम, एकता और शांति होना चाहिए।' इससे पहले 69 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को अपने आवास 'पोस गार्डन' में मुस्लिम संगठन 'तमिलनाडु जमात-उल उलेमा सबाई' के नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएए को लेकर पिछले सप्ताह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में भड़क गई थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए। रजनीकांत ने पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दंगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि अगर हिंसा को नहीं रोका जा सका, तो सत्तापक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed