फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am not in BJP yet and have not taken any decision to go: Hardik Patel

Hardik Patel News: भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी

Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
सार

पाटीदार नेता ने कहा कि कांग्रेस में सच बोलो तो बड़े नेता आपको बदनाम करेंगे और यही उनकी रणनीति है। 

विज्ञापन
I am not in BJP yet and have not taken any decision to go: Hardik Patel
Hardik Patel on joining bjp - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस छोड़ चुके गुजरात के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि उन्होंने अभी भाजपा में जाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। राज्य के कई कांग्रेस नेता पार्टी से नाराज है। कांग्रेस में सच बोलो तो बड़े नेता बदनाम करते हैं। गुजरात के कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष रहे पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है।

विज्ञापन

हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद में पत्रकारों से चर्चा में यह बातें कहीं। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर पार्टी की राज्य इकाई को बड़ा झटका दिया है। पाटीदार नेता ने कहा कि गुजरात में चाहे पाटीदार समुदाय हो या कोई अन्य समुदाय, उन्हें कांग्रेस में भुगतना पड़ा है। कांग्रेस में सच बोलो तो बड़े नेता आपको बदनाम करेंगे और यही उनकी रणनीति है। 
विज्ञापन


गुजरात में कई नेता और विधायक कांग्रेस से नाराज
गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में भाजपा 22 साल से सत्ता में है। कांग्रेस व खासकर राहुल गांधी ने हार्दिक पटेल को बड़े अरमानों से पार्टी में शामिल किया था। हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि सिर्फ वह ही कांग्रेस से नाराज नहीं हैं, बल्कि गुजरात में कई नेता और विधायक कांग्रेस से नाराज हैं। वे पार्टी का इस्तेमाल करते हैं। सत्ता में बैठने और पार्टी की प्रशंसा करने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मेरी उपेक्षा की
पटेल ने कहा कि कांग्रेस में चर्चा है कि बोर होने पर लोग उसे वोट देंगे। मैंने राहुल और प्रियंका गांधी से बात की थी और गुजरात की समस्याओं का जिक्र किया था। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने उन्हें बताया। इसके बाद से मेरी उपेक्षा की गई। मैंने दुखी होकर नहीं, बल्कि हिम्मत से पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 

कांग्रेस का कागजी कार्यकारी उपाध्यक्ष था
कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए हार्दिक ने कहा कि पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ कागज पर दी जाती है। साल तक गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष रहा, लेकिन मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। 

गुजरात दौरे के वक्त राहुल को कौनसा चिकन सैंडविच देना है, सिर्फ इस पर चर्चा
पूर्व कांग्रेस नेता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी जब भी गुजरात आते हैं, वे राज्य के एक भी मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। वह जब यहां आते हैं, तब कांग्रेस के नेता चर्चा करते हैं कि उन्हें कौन सा चिकन सैंडविच देना है या कौन सी डाइट कोक देनी है। बस इसकी चर्चा होती है। कांग्रेस फायदे के लिए लोगों को इस्तेमाल करती है। जब कोई पार्टी का व्यक्ति आवाज उठाता है, तो उसके ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिए जाते हैं। यह दुर्भाग्य है कि गुजरात कांग्रेस दलित, आदिवासियों और पाटीदार किसी को सम्मान नहीं देती।


कांग्रेस में भ्रष्टाचार का भी आरोप
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दाहोद आदिवासी सत्याग्रह रैली में करीब 25 हजार लोग मौजूद थे, लेकिन 70 हजार का बिल बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed