फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am as much as Muslim, as my husband is Hindu

'मैं उतनी ही मुसलमान, जितने मेरे पति हिंदू'

Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
सीटू तिवारी, पटना
सीटू तिवारी, पटना Updated Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
 I am as much as Muslim, as my husband is Hindu
मृदुला वर्मा - फोटो : bbc

"साल 2007 में शादी के बाद जब पहली ईद पड़ी तो पारंपरिक व्यंजन बनाने ही नहीं आते थे। मेरी सास ने मुझे बड़े प्यार से सब कुछ सिखाया। उस वक्त मैं पहली बार ईद को इतने नजदीक से देख रही थी और मुझे आश्चर्य होता था कि भला ये लोग तीस दिन भूखे प्यासे रहकर इतने जोश के साथ कैसे काम करते हैं।"

विज्ञापन


ये कहते हुए समस्तीपुर की मृदुला वर्मा की आंखों में अजब सी चमक महसूस की। मृदुला हिन्दू है और उन्होंने मुस्लिम धर्म से आने वाले जिया हसन से शादी की है। बात करने पर पता चलता है कि साल 1978 में खेल के मैदान में दो बच्चों की मुलाकात हुई। लड़की के पिता बड़े सरकारी ओहदे पर थे और लड़के के पिता मामूली से मजदूर। लेकिन धर्म और स्टेटस के अंतर को दरकिनार कर दोनों ने एक दूसरे से मोहब्बत की।
विज्ञापन


प्रेम परवान चढ़ा और 29 साल के लंबे इंतज़ार के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की। मृदुला बताती है, "रोजे तो नहीं रखती क्योंकि उसका अनुशासन मेरे बस की बात नहीं। लेकिन रमजान की सारी परंपराओं को निभाती हूं। और ये करते हुए मेरे दिल बहुत सुकून महसूस होता है। मुझे लगता है कि मैं उतनी ही मुसलमान हूं जितने की मेरे पति हिन्दू।"

विज्ञापन
विज्ञापन

होली, दिवाली जैसी ईद

 I am as much as Muslim, as my husband is Hindu
शालिनी वर्मा और एजाज हुसैन - फोटो : bbc

ईद के अलग-अलग रंगों से शालिनी का भी राब्ता 17 साल पहले बन गया था। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने एजाज़ से शादी की। वो बताती हैं, "मेरे परिवार ने बहुत खुले मन से सहमति तो नहीं दी लेकिन वो शादी में शरीक भी नहीं हुए।" पटना के फ्रेजर रोड इलाके की रहने वाली शालिनी वर्मा की मोहब्बत भी छुटपन में ही जवां हुई थी। बड़े भाई के दोस्त एजाज़ हुसैन से मोहब्बत हुई तो दुनिया के सारे डर को किनारे रख दिया।

2001 में पहले कोर्ट में शादी की और उसके बाद कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपना लिया। शादी होने के बाद हिन्दी में कुरान शरीफ पढ़ी। वो बताती है कि शादी के बाद जब पहली बार रमजान के महीने को करीब से देखा तो बड़ा एक्साइटमेंट महसूस हुआ। रोजाना शाम को इफ़्तार की तैयारी, उसको मोहल्ले भर में बांटना जिंदगी में एक नए रंग से रूबरू होने जैसा था।

शालिनी कहती हैं, "अपनी 17 साल की शादीशुदा ज़िंदगी में मैंने ईद को वैसे ही इन्जॉय किया जैसे होली, दिवाली को। बल्कि जब शादी होकर आई तो बहुत एक्साइटमेंट था इस त्यौहार को लेकर। बाद में ये एक्साइटमेंट एक तरीके से वायरल भी हुआ। बहुत सारे हिंदू दोस्त अब इफ्तार के लिए इंतज़ार करते हैं और रोज़े में हर दिन घर में एक छोटा सा जश्न होता है। कभी कभार मन हुआ तो रोजे भी रख लेते हैं।"

 I am as much as Muslim, as my husband is Hindu
नूतन और तनवीर अख्तर - फोटो : bbc

नूतन पटना शहर के बहुत ही मशहुर ब्यूटी पार्लर की मालकिन हैं। आजकल वो बहुत मसरूफ है। उन्हे पार्लर भी संभालना है और ईद की तैयारी भी करनी है। नूतन ने 26 साल पहले तनवीर अख़्तर से कोर्ट मैरिज की थी। नूतन कहती हैं कि मुझे होली और ईद में बहुत समानताएं दिखती हैं।

वो कहती हैं, "मुझे इन त्यौहारों में इतनी समानताएं लगती हैं कि कभी ये महसूस ही नहीं होता कि मैं मुस्लिम बैकग्रांउड में चली गई हूं। और फिर अगर आप देखें मुसलमानों के नाम पर डर पैदा किया जाता है जबकि कुछ अलग नहीं है।

अगर आप एक बार उनकी ज़िंदगी में शामिल हो जाएं तो दिल में ये एहसास गहराता जाता है कि वो भी हिन्दुओं जैसे ही है।" हमारे त्यौहार का ताना बाना कुछ ऐसा है कि उससे आपसी मोहब्बत बढ़ती है। जैसा कि मृदुला के पति जिया हसन कहते भी हैं, "त्यौहार तो होते ही हैं मोहब्बत बढ़ाने के लिए। ये तो हम है जो ईद, होली, दीवाली, बकरीद को धार्मिक चश्मे से देखते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed