फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hydrogen buses will run in Delhi, Union Minister Hardeep Singh Puri told the formula to deal with pollution

BJP: दिल्ली में चलेंगी हाइड्रोजन वाली बसें, केंद्रीय मंत्री ने प्रदूषण से निपटने का बताया फॉर्मूला

Mon, 16 Jun 2025 08:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

दिल्ली में जल्द ही हाइड्रोजन के ईंधन से चलने वाली बसें चलाई जा सकती हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कम करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ई-बसों को चलाने से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है।

विज्ञापन
Hydrogen buses will run in Delhi, Union Minister Hardeep Singh Puri told the formula to deal with pollution
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले समय में दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बहुत हद तक हल हो सकती है। दिल्ली में हाइड्रोजन के ईंधन से चलने वाली बसें चलाई जा सकती हैं। इन बसों से किसी प्रकार के धुएं का उत्सर्जन नहीं होता, बल्कि ये बसें अपने पीछे जलवाष्प के कण छोड़ती हैं जो हवा में मौजूद धूल कणों को भी साफ करने का काम करती हैं। हर बस अपने आप में एक छोटे वाटर स्प्रिंकलर जैसा काम करती है। यदि यह योजना जमीन पर उतरी तो दिल्ली के प्रदूषण को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कम करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ई-बसों को चलाने से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दिल्ली में हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसें चलाए जाने पर विचार किया जा सकता है। इससे राजधानी को प्रदूषण से बहुत हद तक राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के हर काम बनेंगे मील का पत्थर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय सत्ता में 11 साल पूरा होने के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में लगाई गई एक प्रदर्शनी का हरदीप सिंह पुरी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक उद्देश्य वाली और दिल्ली वालों की सेवा करने वाली सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए रेखा गुप्ता सरकार के कामकाज एक मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के 11 साल युग परिवर्तन जैसा- वीरेंद्र सचदेवा 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहने के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस दौर में लोग राजनीति से निराश होने लगे थे, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों से लोगों में भरोसा पैदा किया और लोगों को यह लगने लगा कि सरकार जनता की सेवा के लिए किस तरह प्रतिबद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष सही मायनों में युग परिवर्तन का समय है। 
 
ये भी पढ़ें: Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज, उच्च स्तरीय बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed