हैदराबादः गांधी अस्पताल में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, हंगामे के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
हैदराबादः एसीपी ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से भी इस मामले में बात की है लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही की बात से इंकार किया है।
विस्तार
हैदराबाद के गांधी अस्पताल में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिलाओं की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की गलती से महिलाओं की जान गई है। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सुल्तान बाजार एसीपी पी. देवेंद्र ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से भी इस मामले में बात की है लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही की बात से इंकार किया है।
हैदराबाद: गांधी अस्पताल में भर्ती 2 महिलाओं की मौत हो गई और उनके परिवार के सदस्य लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा और उस आधार पर कार्रवाई होगी। हमने डॉक्टरों से भी बात की, उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया: पी देवेंद्र, एसीपी, सुल्तान बाजार pic.twitter.com/KHbfXGoI4j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023