फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad three year old kid suffering from rare spine muscular disease took world most expensive medicine cost rs 16 crore

हैदराबाद: तीन साल के अयांश को मिली नई जिंदगी, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को लगा 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन

Sun, 13 Jun 2021 01:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Jun 2021 01:40 PM IST
सार

दुर्लभ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझ रहे तीन साल के अयांश को जिंदगी का उपहार मिला है। अयांश के माता-पिता को क्राउडफंडिंग के जरिए 13 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। अयांश को दुनिया का सबसे महंगा 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगा। 

विज्ञापन
Hyderabad three year old kid suffering from rare spine muscular disease took world most expensive medicine cost rs 16 crore
हैदराबाद में तीन साल के अयांश को लगा दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन - फोटो : social media

विस्तार

हैदराबाद में रहने वाले तीन साल के अयांश के माता-पिता की मेहनत रंग लाई है। अयांश के लिए दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया और नौ जून को अस्पताल में अयांश को जोल्गेन्स्मा लगाया गया। बता दें कि इस एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है। अयांश की मदद करने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कई बड़े कलाकार सामने आए थे। 

विज्ञापन


वहीं अयांश के इंजेक्शन के लिए उसके माता-पिता ने क्राउडफंडिंग का भी इस्तेमाल किया था। दरअसल, अयांश एक दुर्लभ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नाम की बीमारी से पीड़ित है और अयांश को एक इंजेक्शन की जरूरत थी, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल ने दुर्लभ जीन थेरेपी का आपरेशन किया और तीन साल पुराने एमएमए केस का इलाज किया। इस इलाज में दुनिया की सबसे महंगी दवा जोल्गेन्स्मा का इस्तेमाल किया गया। योगेश गुप्ता और रूपल के तीन साल के बेटे अयांश गुप्ता, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित थे और नौ जून को अयांश को सबसे महंगा इंजेक्शन लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इम्पैक्टगुरु डॉट कॉम द्वारा क्राउडफंडिंग कराए जाने की वजह से अयांश के माता-पिता इतने पैसे का इंतजाम कर पाए। इसके अलावा वित्त मंत्रालय की ओर से भी अयांश के माता-पिता को मदद मिली। वित्त मंत्रालय ने करीब छह करोड़ रुपये के टैक्स को माफ किया। 



अयांश के पिता योगेश गुप्ता का कहना है कि हम सभी दानदाताओं और इम्पैक्टगुरु के आभारी हैं। इन सभी ने मिलकर अयांश को दुनिया की सबसे महंगी दवा दिलवाकर उसे जिंदगी का उपहार दिया है। बता दें कि अयांश के लिए इम्पैक्टगुरु फंडरेजर ने 62,450 से ज्यादा दाताओं से मिली सहयोग राशि के जरिए 14.84 करोड़ रुपये प्राप्त किए। इस क्राउड फंडिंग के तहत किसी ने अकेले 56 लाख रुपये दान दिए। 

बता दें कि जोल्गेन्स्मा दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन है, जो वर्तमान में भारत में मौजूद नहीं है। इसे अमेरिका से करीब 16 करोड़ रुपये में आयात किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed