फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad start up introduces eco-friendly water boxes instead of plastic bottles

पहल: प्लास्टिक की जगह अब पेपर बैग में मिलेगा पानी, हैदराबाद में शुरू हुई धरती को बचाने की 'ईको फ्रेंडली मुहिम'

Sat, 03 Jul 2021 09:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 03 Jul 2021 09:54 AM IST
सार

आईटी विशेषज्ञ सुनीथ तातिनेनी और चैतन्य अयिनपुडी ने प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप ‘कैरो वाटर’ की शुरुआत की। ‘कैरो वाटर’ के लिए दोनों ने अपनी कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन
Hyderabad start up introduces eco-friendly water boxes instead of plastic bottles
Hyderabad start up introduces eco-friendly water boxes instead of plastic bottles - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया भर में प्रदूषित होते पर्यावरण को बचाने के लिए तरह-तरह की मुहिम चलाईं जा रहीं हैं। वहीं अब हैदराबाद स्थित एक स्टार्ट-अप ने पर्यावरण की रक्षा के लिए एक कदम उठाया है। इसके तहत बढ़ते प्लास्टिक कचरे को देखते हुए और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक की बोतल की जगह पानी के इको-फ्रेंडली बोतल तैयार की गईं हैं। यानी अब प्लास्टिक की जगह पेपर बैग में पानी मिलेगा। 

विज्ञापन


आईटी विशेषज्ञ सुनीथ तातिनेनी और चैतन्य अयिनपुडी ने प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप ‘कैरो वाटर’ की शुरुआत की। ‘कैरो वाटर’ के लिए दोनों ने अपनी कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़ दी। स्टार्ट-अप कैरो वाटर के सह-संस्थापक सुनीत तातिनेनी ने बताया कि एक व्यक्ति जो लंबी यात्रा कर रहा है, वह कम से कम एक लीटर पानी की पांच बोतलें खरीदेगा। इन प्लास्टिक की बोतलों में से 10 प्रतिशत से भी कम की रिसाइक्लिंग हो पा रही है। यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'इस मुद्दे का समाधान खोजने के लिए हमने कार्डबोर्ड बॉक्स का उपयोग करके पानी पैक करना शुरू कर दिया है, जिसमें भरपूर पानी रिसाइकिल करने योग्य 'बैग-इन-बॉक्स' बैग में भर दिया जाता है।'
विज्ञापन

 
पेपर बैग में पानी की कीमत
सुनीथ ने बताया कि फिलहाल पेपर बैग के पानी के डिब्बे 5 लीटर और 20 लीटर के दो प्रकारों में उपलब्ध हैं। कीमत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 5 लीटर का डिब्बा 75 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 20 लीटर पानी के डिब्बे के लिए 120 रुपये की कीमत तय की गई है। 


अस्पताल और होटलों से शुरू हुई सप्लाई
चैतन्य ने उल्लेख किया कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए उन्होंने अस्पतालों, होटलों और छोटे स्तर की पार्टियों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जहां प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा रहता है।  हैदराबाद और उसके आसपास के कुछ होटलों और अस्पतालों ने प्लास्टिक की पानी की बोतलों को इन इको-फ्रेंडली बोतलों को अपने यहां मंगाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed