TDP के वरिष्ठ नेता गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का 71 साल की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और एमएलसी गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का निधन हो गया है। 71 साल के नायडू का निधन कल रात हैदराबाद में हुआ। नायडू का जन्म 9 जून 1947 को हुआ था और वे एक टीचर भी रह चुके हैं।
टीडीपी के वरिष्ठ नेता नायडू आंध्र प्रदेश कैबिनेट में 6 बार मंत्री बने, जिसमें राज्य के कैबिनेट में वे शिक्षा मंत्री भी रहे।
Hyderabad: Senior TDP leader & MLC Gali Muddu Krishnama Naidu died at the age of 71, late last night. pic.twitter.com/pJ9WRXZ7BQ
— ANI (@ANI) February 7, 2018विज्ञापन
टीडीपी से कुछ विवाद होने के चलते उनकी नजदीकियां इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) से बढ़ गई। इस बीच उन्हें कांग्रेस की ओर से 2004 चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी गई और उन्होंने जीत भी हासिल की। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया और साल 2008 में वे फिर टीडीपी का हिस्सा बन गए।