फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Security lapse of Home Minister, TRS leader parked car in front of Amit Shah's convoy

Hyderabad: गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक से हड़कंप, टीआरएस नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी कार

Sat, 17 Sep 2022 01:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 01:03 PM IST
सार

तेलंगाना मुक्ति दिवस पर हैदराबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। खबर है कि अमित शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी।

विज्ञापन
Hyderabad: Security lapse of Home Minister, TRS leader parked car in front of Amit Shah's convoy
अमित शाह की सुरक्षा में चूक - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। तेलंगाना मुक्ति दिवस के मौके पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह के काफिले के सामने अब टीआरएस नेता की कार आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन ने सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कार को काफिले के आगे से हटवाया। 

विज्ञापन


दरअसल, गृह मंत्री शुक्रवार देर रात हैरदाबाद पहुंचे थे। मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में वे आज कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत सतर्क होते हुए कार को वहां से हटवाया। 
विज्ञापन


कार में तोड़फोड़ का आरोप  
वहीं टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा, मैं तनाव में था। इसलिए कार अचानक से वहां पर रुक गई। उन्होंने मेरी कार में तोड़फोड़ की। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से इस मसले पर बात करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में भी सुरक्षा में लगी थी सेंध 
इससे पहले बीते सोमवार को मुंबई में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। मुंबई में एक शख्स घंटो गृह मंत्री अमित शाह के आसपास घूमता रहा था। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed