फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad police case registered against Former Indian cricket team captain Azharuddin for misuse of funds

Hyderabad: पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज, हैदराबाद क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 01:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 01:16 AM IST
सार

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते बोस ने उप्पल पुलिस थाने में शिकायत की कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहर और अन्य पूर्व अधिकारियों ने संस्था के धन का दुरुपयोग किया है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज लिया।

विज्ञापन
Hyderabad police case registered against Former Indian cricket team captain Azharuddin for misuse of funds
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : SELF

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। धन के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने अजहर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजहर के साथ-साथ पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हालांकि, अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। 

विज्ञापन

अजहर ने दी सफाई
दरअसल, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते बोस ने उप्पल पुलिस थाने में शिकायत की कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहर और अन्य पूर्व अधिकारियों ने संस्था के धन का दुरुपयोग किया है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज लिया। अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट देखीं हैं। सीईओ, एचसीए की शिकायत के आधार पर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी अपराध झुूठे हैं। मेरा इन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है। सही समय आने पर मैं इसका जवाब दे दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी छवि धूमिल करने की बस एक कोशिश है, जो असफल होगी। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।

विज्ञापन

फोरेंसिक ऑडिट कराया गया
शिकायत में एचसीए सीईओ ने बताया कि तेलंगाना हाईकोर्ट के सामने पेश पूर्व रिपोर्टों के बाद एक सीए फर्म को अगस्त में नियुक्त किया गया। सीए से एक मार्च 2020 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक का फॉरेंसिक ऑडिट कराया गया। इनमें ऑडिटरने वित्तीय नुकसान पाया, जिसमें फंड डायवर्जन, संपत्तियों का दुरुपयोग और कार्यप्रणाली सहित कई अनियमितताएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन उपकरणों की खरीदी में भी झाल-मेल
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अग्निशमन उपकरणों की खरीदी में भी घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन मार्च 2021 को नौवीं एपेक्स काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अजहर ने अग्निशमन उपकरणों के संबंध में चर्चा करने की मांग की। हालांकि, बाद में बोली लगाने वाले किसी भी फर्म को टेंडर आवंटित नहीं किया गया। संस्था ने बाद में दोबारा टेंडर जारी किया। इसके बाद कार्यादेश जारी हुआ लेकिन छह महीने बाद भी काम पूरा नहीं हुआ, जो नियमों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed