{"_id":"5f8b84579836f30dcf4ff65d","slug":"hyderabad-metro-runs-special-train-for-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला के लिए हैदराबाद मेट्रो ने चलाई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्भवती महिला के लिए हैदराबाद मेट्रो ने चलाई स्पेशल ट्रेन
Sun, 18 Oct 2020 05:25 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद मेट्रो रेल ने हाल ही में एक गर्भवती महिला को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा की व्यवस्था की। मेट्रो रेल के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, महिला 14 अक्तूबर की रात भारी बारिश के दौरान विक्टोरिया मेमोरियल स्टेशन पहुंची। वहां उसने मेट्रो रेल कर्मियों से कहा कि उसे मियापुर जाना है और कोई अन्य साधन नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद महिला की गुजारिश पर अधिकारियों ने एक विशेष सेवा संचालित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि हमने नियमों के अनुसार 9 बजे तक सेवाएं बंद कर दी थी। लेकिन महिला ने लगभग 10 बजे स्टेशन में प्रवेश किया और हमसे ट्रेन चलवाने का अनुरोध किया। एचएमआरएल के प्रबंध निदेशक एनवीएस रेड्डी ने बताया कि हमारे लोगों ने एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की और उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाया। बता दें कि 13 और 14 अक्तूबर को मूसलाधार बारिश ने शहर और पड़ोसी हिस्सों को नुकसान पहुंचाया और सार्वजनिक परिवहन सहित सामान्य जीवन को बाधित किया। कोरोना के कारण हैदराबाद में मेट्रो सेवाएं केवल सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चल रही हैं।
विज्ञापन