{"_id":"5a1d210c4f1c1b71548bfc49","slug":"hyderabad-metro-rail-project-here-is-some-key-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में भी शुरू हो गई मेट्रो ट्रेन सुविधा, जानिए खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में भी शुरू हो गई मेट्रो ट्रेन सुविधा, जानिए खास बातें
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
28 नवंबर से भारत का ऐतिहासिक शहर हैदराबाद भी मेट्रो ट्रेन के नक्शे में शामिल हो गया है। यहां देश की सबसे बड़ी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तरीके से बनाई गई मेट्रो सर्विस शुरू हो गई है। फिलहाल हैदराबाद के नागोल से लेकर मियापुर के बीच लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। यह दूरी करीब 30 किलोमीटर की है।
आइए, आपको इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़ी खास जानकारियां देते हैंः
हैदराबाद मेट्रो अपने शुरुआती चरण में नागोल से मियापुर के बीच चलेगी।
28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया और 29 नवंबर से आम जनता इसका उपयोग कर सकेगी। मेट्रो के सभी स्टेशनों में आने-जाने के लिए चार एंट्री गेट बनाए गए हैं।
30 किलोमीटर के नेटवर्क में 24 स्टेशन बनाए गए हैं, जो शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसेः राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ओस्मानिया यूनिवर्सिटी, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और बेगमपेट तथा अमीरपेट से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (टीएसआरटीसी) फीडर बस सर्विस भी शुरू कर रहा है। शुरुआत में 50 फीडर बसों को उतारा गया है।
हैदराबाद मेट्रो रेल के सभी कॉरिडोर दिसंबर 2018 तक सुचारू तरीके से काम करने लगेंगे। जून 2018 तक हाई-टेक सिटी और एलबी नगर को अमीरपेट से जोड़ दिया जाएगा।
हैदराबाद मेट्रो रेल दुनिया की पहली ट्रिपल P मॉडल पर आधारित परियोजना है। अभी तक केवल बैंकॉक मेट्रो प्रोजेक्ट ही इस मॉडल पर बनाई गई थी। लेकिन वो 32 किमी के लिए बनाई गई है, जबकि हैदराबाद मेट्रो 72 किमी चलेगी।
चार स्टेशन नागोल, तरनाका, प्रकाशनगर और एसआर नगर में मेट्रो स्मार्ट कार्ड बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 29 नवंबर से सभी 24 मेट्रो स्टेशन पर ये कार्ड मिलेंगे।