{"_id":"578f2f6f4f1c1b347fc4bf91","slug":"hyderabad-man-killed-allegedly-by-indian-roommate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः भारतीय रूममेट ने हैदराबाद के युवक की हत्या की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकाः भारतीय रूममेट ने हैदराबाद के युवक की हत्या की
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
संकीर्थ हैदराबाद का रहने वाला था।
- फोटो : austintexas.gov
हैदराबाद के एक युवक की उसके भारतीय रूममेट ने कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार को अमेरिका में टेक्सास के ऑस्टिन में 25 वर्षीय संकीर्थ को उसके कमरे में मृत पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने संकीर्थ के एक रूममेट साई संदीप गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गौड़ से पूछताछ कर रही है। संकीर्थ के दूसरे रूममेट ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
संकीर्थ, दो साल पहले मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका आया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने ऑस्टिन में ही नौकरी शुरू कर दी। वही साई संदीप गौड़ एक महीना पहले कंसल्टेंसी के जरिए उसके कमरे में रहने आया था। संकीर्थ और साई एक ही कमरे में रहते थे।
संकीर्थ के माता-पिता को मंगलवार को अपने बेटे की हत्या की खबर मिली। मृतक के पिता जी. विजय कुमार पेशे से सरकारी कर्मचारी हैं। संबंधियों का कहना है कि संकीर्थ के शव को सप्ताह के आखिर में भारत लाया जाएगा।