फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad man caught with 117 unpaid challans worth Rs 29,720

गजब: इस स्कूटी वाले का 117 बार कटा है चालान, सात साल से नहीं भरा जुर्माना

Wed, 17 Nov 2021 01:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 PM IST
सार

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस शख्स ने सात साल से एक भी चालान का जुर्माना नहीं भरा। पुलिस ने उसके दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया और लंबित चालान का भुगतान कर अपनी बाइक ले जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Hyderabad man caught with 117 unpaid challans worth Rs 29,720
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

हैदराबाद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जिसका अब तक 117 बार चालान कट चुका है। व्यक्ति की पहचान फरीद खान के रूप में हुई है, जिसने हमेशा पुलिस को चकमा दिया। फरीद खान ने सात साल से एक भी चालान का जुर्माना नहीं भरा। पुलिस ने दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया और फरीद खान को लंबित चालान का भुगतान कर अपनी बाइक ले जाने के लिए कहा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उसका लगभग 30 हजार रुपये का चालान बकाया है। पुलिस ने उसके वाहन (स्कूटी) को जब्त कर लिया और उसे नोटिस जारी किया कि यदि वह अपना वाहन वापस चाहता है तो उसे ब्याज सहित जुर्माना अदा करना होगा। खान को एक कानूनी नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि वह चालान को भरे, नहीं तो उसके वाहन को जब्त करने के लिए आरोप पत्र दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


ई-चालान वेबसाइट के मुताबिक, 2014 से जारी ज्यादातर चालान बिना हेलमेट या गलत पार्किंग के कारण काटा गया। इसके अलावा कुछ चालान ड्राइव करते समय सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने से भी जुड़े थे. कुछ जुर्माना गलत साइड पर ड्राइविंग करने से संबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उसके पंजीकरण की जांच करने पर पता चला कि उसकी गाड़ी पर 29,720 रुपये के 117 चालान कट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed