{"_id":"63f45f9ed30796c12609e5ec","slug":"hyderabad-local-body-election-brs-chief-and-telangana-cm-kcr-decided-to-support-aimim-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: BJP के खिलाफ एकजुट हुईं BRS-AIMIM, हैदराबाद निकाय चुनाव में ओवैसी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे KCR","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: BJP के खिलाफ एकजुट हुईं BRS-AIMIM, हैदराबाद निकाय चुनाव में ओवैसी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे KCR
Tue, 21 Feb 2023 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:46 PM IST
सार
हैदराबाद स्थानीय निकायों की कोटे की एमएलसी सीट के लिए होने वाले चुनाव में ओवैसी की पार्टी बीआरएस के समर्थन से रिंग में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और केसीआर(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनावों में एमएलसी सीट आवंटित करने के एआईएमआईएम के अनुरोध पर विचार करते हुए, बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एआईएमआईएम का समर्थन करने का फैसला किया है। सीएम ने एआईएमआईएम को सीट आवंटित करने और हैदराबाद स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनावों में उनके उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। तेलंगाना सीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।मुख्यमंत्री केसीआर के समर्थन के एलान के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एमएलसी चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए हम तेलंगाना के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की तैयारी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM राज्य में भाजपा को रोकने के लिए यह रणनीति तैयार की है। दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के वोटरों में सेंध लगाना चाह रही हैं।
विज्ञापन
ओवैसी चौथी बार भी सैयद अमीनुल हसन जाफरी को ही दे सकते हैं मौका
हालांकि, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन संभावना है कि पार्टी चौथी बार भी सैयद अमीनुल हसन जाफरी को ही मैदान में उतारेगी। उनका पहला कार्यकाल तत्कालीन आंध्र प्रदेश विधान परिषद में और दो कार्यकाल तेलंगाना विधान परिषद में था। महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के साथ सीट के लिए मतदान 13 मार्च को होगा।
विज्ञापन