फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyderabad Election Results: TRS सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा में भी जश्न, AIMIM तीसरे नंबर पर फिसली

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
खास बातें

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। आज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। शुरुआत में जहां भाजपा ने बढ़त बनाई हुई थी। वहीं अब बड़ा उलटफेर करते हुए टीआरएस सबसे आगे चल रही है। चंद्रशेखर राव की पार्टी 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर के लिए भाजपा और एआईएमआईएम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की भाजपा ओवैसी के गढ़ में सेंध लगाकर पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीटें जीत पाती है या नहीं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Hyderabad election results ghmc live updates asaduddin owaisi chandrasekhar rao shah bjp trs aimim congress others 
चंद्रशेखर राव-असदुद्दीन ओवैसी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:29 PM, 04-Dec-2020

44 सीट दर्ज करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने क्या कहा

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 44 सीट दर्ज करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों से बात की है और उन्हें कल से ही अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। 
 
10:18 PM, 04-Dec-2020

तेलंगाना के लोगों ने भ्रष्ट केसीआर सरकार को अलविदा कहने का फैसला किया है- नड्डा

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी के लिए ऐतिहासिक परिणाम पीएम मोदी के प्रति लोगों के असमान समर्थन को दर्शाता है। हैदराबाद के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव (2023) के परिणाम क्या होंगे। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि तेलंगाना के लोगों ने भ्रष्ट केसीआर सरकार को अलविदा कहने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
10:17 PM, 04-Dec-2020

मुझे उलाहना दी गई थी-जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तो मुझे उलाहना दी गई थी कि गली के चुनाव में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष आया है और उस समय भी हमने कहा था कि ये एक तरीके से हैदराबाद की जनता का निरादर है। 
09:44 PM, 04-Dec-2020
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीआरएस ने 55 सीटों के साथ जीत दर्ज की। भाजपा 48 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। ओवैसी की पार्टी एआईएसआईएम को 44 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस दो सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही।
08:59 PM, 04-Dec-2020

तेलंगाना की जनता का आभार, जिन्होंने पीएम मोदी पर जताया भरोसा: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मैं इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और राज्य अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं की मैहनत की सराहना की।
 
08:57 PM, 04-Dec-2020

भाजपा नेताओं का जश्न

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में अच्छी सीटें आने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी और पार्टी के राज्य अध्यक्ष बंडी संजय कुमार सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हैदराबाद में उत्साहित होकर मिठाई बांटी और जश्न मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 PM, 04-Dec-2020

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले चुनाव में महज चार सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस चुनाव में अब तक 49 सीटें अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं, टीआरएस के 55 सीट हैं।
08:44 PM, 04-Dec-2020

2023 में तेलंगाना में भाजपा-जी किशन रेड्डी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि हैदराबाद एक मिनी इंडिया है जहां टीआरएस की 99 सीटें थीं, उनकी 55 सीटें कम हो गई हैं और जहां हमारी चार सीटें थीं वो बढ़कर 50 हो गई हैं। आज का रिजल्ट 2023 में तेलंगाना में भाजपा पार्टी को लाने के लिए जनता का आशीर्वाद है। 
 
08:40 PM, 04-Dec-2020

हैदराबाद की जनता को धन्यवाद, जिन्होंने टीआरएस को एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना

तेलंगाना के मंत्री ने केटी रामा राव ने कहा है कि, मैं हैदराबाद की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने परिषद में प्रतिनिधित्व करने के लिए टीआरएस को एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना। परिणाम निश्चित रूप से वह नहीं है, जिसकी हमें उम्मीद थी। हमें 20-25 सीटों का नुकसान हुआ है। हमने बहुत कम अंतर के साथ 10-12 डिवीजनों को खो दिया।
08:16 PM, 04-Dec-2020

चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए नैतिक जीत 

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को 'नैतिक जीत' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी तेलंगाना में टीआरएस की 'एकमात्र विकल्प' के रूप में उभरी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed