{"_id":"5b8d42a442c792466e6ef749","slug":"hyderabad-dcp-father-proudly-done-salute-to-sp-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को भरी सभा में गर्व से किया सैल्यूट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
...जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को भरी सभा में गर्व से किया सैल्यूट
एजेंसी, हैदाराबाद
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनकी बेटी या बेटा कद और पद में उनसे बहुत आगे निकल जाए। जब भी ऐसा होता है तो माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति की रैली में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को गर्व से सैल्यूट किया और मुस्कुरा दिए। यह नजारा देखकर रैली में मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस में डीसीपी एआर उमा महेश्वर शर्मा तीन दशक से ज्यादा समय से पुलिस सेवा में हैं, जबकि उनकी बेटी सिंधु शर्मा की चार साल पहले ही बल में नियुक्ति हुई है। हैदराबाद से सटे कसेंगराकलां इलाके में रविवार को टीआरएस की रैली के दौरान जब डीसीपी पिता का अपनी वरिष्ठ अधिकारी बेटी से आमना-सामना हुआ तो उन्होंने पूरे जोश और गर्व के साथ सैल्यूट किया।
विज्ञापन
उमा महेश्वर शर्मा रशकोंडा पुलिस कमिश्नरी के तहत मलकाजगिरी क्षेत्र के डीसीपी हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ड्यूटी के दौरान पहली बार आमने-सामने आए थे। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह मेरी वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसलिए जब वह मेरे सामने पड़ीं तो मैंने अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन
हम दोनों अपना काम करते हैं और कभी आपस में इसकी चर्चा नहीं करते। घर पर हम दोनों आम पिता-बेटी की ही तरह रहते हैं। पुलिस बल में उमा महेश्वर की नियुक्ति सब-इंस्पेक्टर के तौर पर हुई थी। उन्हें हाल में आईपीएस रैंक दी गई है। वह अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
जनसभा में महिला सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहीं एसपी सिंधु शर्मा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह हम दोनों के लिए साथ काम करने का शानदार मौका था क्योंकि अगले साल वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुझे आईपीएस बनने की प्रेरणा उन्हीं से मिली थी। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी सिंधु शर्मा जगतियाल जिले की एसपी हैं। उमा महेश्वर के बेटे सिद्धार्थ तेलंगाना हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि सिंधु के पति शशांक आईएएस अधिकारी हैं।