{"_id":"63424380024c383413528f35","slug":"hyderabad-customs-team-arrested-5-smugglers-with-gold-worth-crores-during-checking-from-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime news: एयरपोर्ट से पकड़ा गया करोड़ों का सोना, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाई तीन महिला, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime news: एयरपोर्ट से पकड़ा गया करोड़ों का सोना, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाई तीन महिला, 5 गिरफ्तार
Sun, 09 Oct 2022 11:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:10 PM IST
सार
हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने चेकिंग के लिए एक महिला यात्री को रोका था। तलाशी ली गई तो उसने अपनी ब्रा और पेंटी में सोना छिपाया हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद की कस्टम विभाग की टीम ने सोने की तस्करी करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 72 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा सीमा शुल्क विभाग की टीम ने कुवैत से आ रहे दो लोगों से भी करीब 855 ग्राम सोना जब्त किया है। जांच कर रही विभागीय टीम का कहना है कि पूरे मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कस्टम विभाग की टीम को लगातार सोने की स्मगलिंग की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर विभागीय और पुलिस टीम अधिक सर्तकता बरते हुए है। विभागीय अधिकारियों की माने तो हैदराबाद एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए एक महिला यात्री को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोना बरामद किया गया। ब्रा और पेंटी के अलावा महिला ने हेयरबैंड में सोने को पेस्ट किया हुआ था। इस महिला के पास से कस्टम विभाग की टीम ने करीब 234 ग्राम सोना जब्त किया है। यह महिला यात्री दुबई से फ्लाइट लेकर हैदराबाद आई थी। इसकी तलाशी के बाद दो और महिला संदिग्ध पाई गई। जिनकी तलाशी ली गई तो उनसे भी सोना बरामद हुआ। इन तीनों महिला यात्रियों ने पेंटी और ब्रा के अंदर सोना छिपाया हुआ था। तीनों ही दुबई से तस्करी कर भारत सोना ला रही थी।
इसके अलावा सीमा शुल्क विभाग की टीम ने दो लोगों से स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ही पुरुष यात्री कुवैत से फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद पहुंचे थे। यहां उनकी बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो सोने की छड़ें और बटन बरामद हुए। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 855 ग्राम बताया जा रहा है। पकड़े गए पांचों यात्री सोना लाने के संबंध में वैध कागजात नहीं दिखा सके है। सीमा शुल्क विभाग और पुलिस की टीम पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।