{"_id":"585672604f1c1be20ac05cc8","slug":"hyderabad-bank-manager-was-shot-in-kasab-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदीः हैदाराबाद में बैंक मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदीः हैदाराबाद में बैंक मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अभी तक आपने बैंकों के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ की खबरें ही सुनी होंगी लेकिन आंध्रप्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। राजधानी हैदराबाद के लोकल एरिया में केबीएस बैंक के मैनेजर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
एएनआई की खबर के अनुसार मामला हैदराबाद के मसाब टैंक एरिया का है, जहां केबीएस बैंक के मैनेजर पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है, न ही हमलावरों के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। वहीं कुछ लोग इसे नोटबंदी के मामले से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
#SpotVisuals: A bank manager working for KBS Local Area Bank, who was shot at in Masab Tank area (Hyd), shifted to hospital;Police probe on. pic.twitter.com/WVYzEW9jrD
— ANI (@ANI_news) December 18, 2016